कुशवाहा समाज के लोगो को सामाजिक न्याय दिलाने का संकल्प -आनंद सिंह कुशवाहा



हंसराज तिवारी 

मिर्जापुर। मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी उत्थान के लिए अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का मिर्ज़ापुर में एक सदस्यता अभियान चलाया गया। 


इस संगठन में सामाजिक संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे आनंद सिंह कुशवाहा अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मिर्जापुर ने आज पारस नाथ कुशवाहा, दीपक कुशवाहा अध्यक्ष रोटरी क्लब (गौरव) मिर्ज़ापुर वरिष्ठ सदस्य, विवेक कुशवाहा सपा युवा नेता एवं समाजसेवी को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की सदस्यता ग्रहण कराया। 


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मिर्जापुर को सदस्यता लेने के बाद आनंद कुशवाहा ने यह विश्वास दिलाया कि व सामाजिक संगठन की बात को समाज के हर घर-घर तक पहुंचाएंगे और उनकी नीतियों विचारों को बताएंगे

आज समाज में जरूरत मंद लोगो को उनकी जरूरत के मुताबिक सुविधाएं मुहैया करायेगे जिससे समाज एक एक लोग सम्मान जनक  से जीवन-यापान कर सके। 

टिप्पणियाँ