एस्मा लगाकर निकाय कर्मचारियों की आवाज़ दबाना चाहती हैं योगी सरकार -विनोद इलाहाबादी

 

संजय गोस्वामी 

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के नगर निगम, पालिका परिषद, नगर पंचायत, जल संस्थान और जल निगम के कर्मचारियों द्वारा की जाने वाली हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है, अब कर्मचारी संगठन अगले 6 महीने तक न्याय उचित मांगों को लेकर हड़ताल नहीं कर पाएंगे। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने इस संबंध में बुधवार को शासनादेश जारी किया किया है। शासनादेश में सरकार ने यूपी अधिनियम में दी गई शक्तियों के आधार पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है।

वहीं, इस सम्बंध में पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने अपने वक्तव्य में बताया कि कल योगी सरकार ने निकाय कर्मचारियों की आवाज़ दबाने के लिए फिर 6 महीने के लिए हिटलर शाही आदेश जारी कर उत्तर प्रदेश में एस्मा लगाकर उन्होने निकाय कर्मचारी विरोधी होने का नाम अपने नाम कर लिया है। 

महासंघ द्वारा गत दिनों अपर मुख्यसचिव, नगर विकास महोदय के साथ हुई बैठक के बाद कोई भी जारी कार्यवृत्त पर प्रगति नहीं दिख रही, साथ ही हम सभी लोगों ने यह तय किया था 10 सितंबर 21 तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तो महासंघ आन्दोलन करेगा जिस पर प्रदेश सरकार व शासन स्तर पर नोटिस लगा कर आन्दोलन घोषित किया गया है, के क्रम मे प्रदेश के सभी .मंत्री गण, विधायक व विधान परिषद सदस्य गणो को ग्यापन दिया जायेगा। जिस पर सभी ईकाई अपने - अपने स्थानीय पैड पर वहाँ की ईकाई द्वारा महासंघ के ग्यापन के साथ संलग्न कर अपने अपने जिले व शहर के जो भी मंत्री गण, विधायक व विधान परिषद सदस्य हो उन्हें अपने प्रतिनिधियों के साथ जाकर ग्यापन व मांग पत्र देकर फोटो ग्राफ सोशल मीडिया व ग्रुप पर डालने तथा महासंघ के इस आन्दोलन की नोटिस भी अपने विभागाध्यक्षों के यहाँ जरूर लगा दिया था। 

यह कार्यक्रम 20 सितंबर से 30 सितंबर के मध्य ही पूरा किया जाएगा, परंतु योगी सरकार ने निकाय कर्मचारियों की मांगो के मानने के बजाय उनके उपर काला कानून लगाकर आन्दोलन को दबाने का कार्य कर रही है, पर अब कर्मचारी किसी भी काले कानून से नहीं डरने वाला विनोद इलाहाबादी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री  से अनुरोध के साथ पुनः मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुऐ कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को मानकर उनको कोरोना योद्धा होने का पुरुष्कार देना चाहिए जिससे उनको गौरवान्वित महसूस करे।

टिप्पणियाँ