मुख्यधारा से कुशवाहा समाज को जोड़ने का कार्य करूँगा -नीरज

कार्यालय संवाददाता

इटावा। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा उ.प्र. इकाई के आगामी 30, 31अक्टूबर को होने वाले प्रांतीय अधिवेशन की तैयारी बैठक के क्रम में जनपद इटावा में कार्यक्रम में पहुंचे  प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुशवाहा एवं प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र कुशवाहा ने सभी स्वजातीय बन्धुओं को प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव में महासभा के सदस्य बनकर सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। ऋचा कुशवाहा को जनपद इटावा का महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नामित किया गया। 

- महासभा की नीतियों को आज समाज के हर घर तक पहुंचाना...

- अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की नीतियों को हर घर तक पहुंचाना है... 

- सुरेन्द्र कुशवाहा प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र कुशवाहा को अशोक की लाट देकर सम्मानित किया गया...


ऋचा कुशवाहा को इटावा का महिला जिलाध्यक्ष नामित किया गया..


यहाँ पर पत्रकारों से वार्ता में सुरेंद्र  कुशवाहा ने बताया कि मौर्य कुशवाहा शाक्य सैनी समाज को एक साथ जोड़ने का कार्य व पिछले कई वर्षों से प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुशवाहा के साथ कर रहे हैं। साथी साथ यह भी कहा की समाज को जोड़ने वाले पितातुल्य स्वर्गीय लखपति प्रसाद कुशवाहा जी की प्रेरणा से आज हम सब को जोड़ने का प्रयास कर रहा हूं, जो की हमने सीखा है वह हम पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश इकाई के साथ जुड़ कर कार्य को पूरा कर रहे है! साथ साथ हर वर्ग के लोगो की मदत करता रहता शिक्षित बच्चों को वह समय-समय पर सम्मानित भी करते हैं। समाज कि जरूरतमंद बेटियों की शादी सम्मेलन के माध्यम से भी होता रहता है जो भी मदत होती हैं और सामाजिक संगठनों के द्वारा पूरी की जाती है जिससे कि दहेज प्रथा खत्म हो सके। 

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की नीतियों को समाज के हर घर तक पहुंचाना है जिससे कि सामाजिक संगठन को मजबूती मिल सके वह अपने हक की लड़ाई को लड़ा सके संगठन का काम है लोगों को जोड़ना

इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव प्रवीण कुशवाहा आदि सैकड़ो मौर्य कुशवाहा शाक्य सैनी लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ