नगर निगम कर्मचारियों को महापौर एवं अपर नगर आयुक्त ने किया सम्मानित



बैकुंठ धाम को ही अपना घर मानकर नौकरी के साथ-साथ..

समाजसेवी के रूप कोरोना महामारी में कार्य किया -रविंद्र प्रताप सिंह


लखनऊ। नगर निगम लखनऊ मुख्यालय के त्रिलोकीनाथ हाल में आज कोरोना महामारी के दौरान नगर निगम कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम पर डाल कर देश हित में कार्य किया था। आज उन्ही कर्मचारियों को covid-19  उत्कृष्ठ कार्य से महापौर संयुक्त भाटिया एवं अपर नगर आयुक्त अमित कुमार ने नगर निगम कर्मचारियों को सम्मानित किया।

बैकुंठ धाम में लगे रविंद्र प्रताप सिंह की अहम भूमिका रही जिन्होंने अपना घर बार छोड़कर बैकुंठ धाम को ही अपना घर मानकर नौकरी के साथ साथ समाजसेवी के रूप में कार्य किया। रविंद्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया की कोरोना महामारी जैसी विपदा अब ना आए।

इस कार्य में बैकुंठ धाम में कर्मचारी रविंद्र प्रताप सिंह को  covid-19 के समय उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा एवं अपर नगर आयुक्त अमित कुमार के द्वारा नगर निगम मुख्यालय में सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ