फैजुल्लागंज में विशेष सफाई अभियान









नगर निगम के अधिकारियों को दिया निर्देश 

प्रितपाल सिंह 

लखनऊ। संचारी रोगों की रोकथाम और सफाई व्यवस्था की स्थिति जानने जिलाधिकारी अचानक फैजुल्लागंज पहुंचे। यहां उन्होंने नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत की। उनको संचारी रोगों से बचाव के उपाय भी बताए।

अपने हाथों से बचाव के उपाय वाले पर्चे बांटे। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाएं।

टिप्पणियाँ