सीएम योगी को सफाई कर्मचारी आयोग ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रेषित की विस्तृत रिपोर्ट : कलम वाल्मीकि

 


सीएम योगी बोले - बहुत जल्द सफाई कर्मचारियों को मल्टीस्टोरी मकान दियें जाएंगे एवं आउटसोर्सिंग एवं संविदा सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया जाएगा

संजय गोस्वामी 

आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को उत्तर प्रदेश के सभी विभागों के सफाई कर्मचारियों के साथ - साथ खासकर निकाय के सफाई कर्मचारियों की प्रदेश में भ्रमण कर उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित कर अनुरोध किया,मुख्यमंत्री ने बारी - बारी सभी को बहुत ही गंभीरतापूर्वक सुना और कहा कि बहुत जल्द वाल्मीकि समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की जाएगीं।


इस संदर्भ में आयोग के अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ वाल्मीकि एवं कमल सिंह वाल्मीकि ने संयुक्त रूप से अपने वक्तव्य में कहा कि राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के तर्ज पर प्रदेश मे भगवान वाल्मीकि जी के नाम से एक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए एवं सफाई कर्मचारियों को निशुल्क आवास आवंटित किये जाऐं व वाल्मीकि समाज को स्वरोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी योजना बनाई जाए।


इसी क्रम में अपनी महत्वपूर्ण बात को आगे बढ़ाते हुए आयोग के उपाध्यक्ष लाल बाबू वाल्मीकि एवं उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहवादी ने अपने वक्तव्य में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी से आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों एवं संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित करते हुऐ बचे हुऐ रिक्त पदों पर स्थाई भर्ती की जाए। आज लिखित रूप से सभी दस्तावेजों के साथ सेवा प्रदाता एजैंसी के खिलाफ कार्यवाही की मांग कराने के लिए उनका विस्तार से जानकारी दी की निकाय तो कर्मचारियों का पूरा पीएफ दे रहा है, परन्तु सेवा प्रदाता एजैंसी कर्मचारियों को पूरा पीएफ नहीं दे रहा है और सफाई कर्मचारियों की मेहनत की कमायी को डकार रहे हैं, जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। 


वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बिंदुवार समस्याओं को सुनकर उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग से कहा कि बहुत जल्द आउटसोर्सिंग एवं संविदा सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर स्थाई सफाई कर्मचारियों की भांति उनको समान कार्य का समान वेतन देने का काम हो रहा है और सफाई कर्मचारियों को मल्टीस्टोरी मकान दियें जाएंगे। साथ ही वाल्मीकि समाज के लिए सुअर पालन के लिए अलग से जगह व आर्थिक मदद देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं बनाई गई है,जल्दी घोषणा की जायेगी और आयोग को सफाई कर्मचारियों के बीच जाकर उनको सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए भी कहा गया हैं। 


मुख्यमंत्री से निवास पर मुलाकात करते समय सुरेन्द्र नाथ वाल्मीकि, कमल सिंह वाल्मीकि, लालबाबू वाल्मीकि, मुन्ना लाल धानुक, विनोद इलाहाबादी, छाया देवी, कैश कुमार सचान, गौरव चौहान आदि लोग मौजूद रहें।

टिप्पणियाँ