राधा कृष्ण के अपमान पर राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत संगठन द्वारा नारेबाजी

संजय गोस्वामी 

आगरा। ताज दर्शन करने आये कृष्ण स्वरूप पर्यटक को ताज में प्रवेश न देने का मामला अब गर्माता जा रहा है ,ताजनगरी आगरा में इस मामले के बाद हिंदूवादी संगठनों द्वारा लगातार इसका विरोध किया जा रहा है। वही आज राष्ट्रीय हिन्दू परिषद भारत संगठन ने करीब दो दर्जन राधा कृष्ण के प्रतीकात्मक स्वरूपों के साथ ताज के दर्शन करने पहुंचे, लेकिन राधा कृष्ण के स्वरूपों के ताज पर पहुंचने की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस ने इन लोगो को ताजमहल को जाने वाले प्रवेश द्वार पर रोक दिया और प्रवेश द्वार को बंद कर दिया। जिसके बाद संघटन के लोगों ने प्रवेश द्वार पर ही जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद संघटन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी बंद की।

वही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर का कहना है कि हम सभी लोगो के पास ताज दर्शन करने की टिकिट है, फिर भी प्रशासन हमको रोक रहा है। इनको भगवा रंग से जलन है, यह हिंदूवादियों को ताज के दर्शन से रोक देते है, ये ताज नही तेजोमहालय है,जिसमे बीते दिनों पहले हमारे कृष्ण के स्वरूप को ताज सुरक्षा में लगे सुरक्षकर्मियो ने जाने से रोक दिया यह हिन्दू धर्म का अपमान है, इनके खिलाफ हम कार्यवाही की मांग करते है।

टिप्पणियाँ