नगर निगम कार्यालय शिफ्टिंग के विरुद्ध पार्षदों ने जताया विरोध



रवि मौर्य 

अयोध्या। नगर निगम का मुख्य कार्यालय शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में उतरे पार्षद। पार्षदों ने शहर के एक गेस्ट हाउस में मीटिंग कर बनाई रणनीति। भाजपा पार्षदों ने कहा जहां पर है मुख्य कार्यालय वहीं पर नया बनाया जाय मुख्य कार्यालय।नया मुख्य कार्यालय हाईवे के पास वीरान में किया गया है प्रस्तावित। महिलाएं समेत सभी को प्रस्तावित कार्यालय जाने में होगी काफी परेशानियां। पुराने जगह पर ही बनाया जाए नया कार्यालय का भवन। सिविल लाइन एरिया में है नगर निगम का मुख्य कार्यालय। इस मौके पर पार्षद संतोष सिंह, अनिल सिंह, अशोका द्विवेदी, समेत दर्जनों पार्षद ने विरोध जताया।

टिप्पणियाँ