अपने समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार को मुँह तोड़ जबाब देंगी -कुशवाहा महासभा

प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुशवाहा को अशोक की लाट देकर सम्मानित किया गया..
यशवंत कुशवाहा को इटावा का जिलाध्यक्ष नामित किया गया..
कार्यालय संवाददाता 
इटावा। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा उ.प्र. इकाई के आगामी 30, 31अक्टूबर को होने वाले प्रांतीय अधिवेशन की तैयारी बैठक के क्रम में जनपद इटावा में कार्यक्रम में पहुंचे  प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुशवाहा एवं प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र कुशवाहा ने सभी स्वजातीय बन्धुओं को प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव में महासभा के सदस्य बनकर सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। यशवंत कुशवाहा को जनपद इटावा के निवर्तमान अध्यक्ष गंगाराम को  राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पदोन्नति के पश्चात् यशवंत कुशवाहा को जिलाध्यक्ष नामित किया गया। 
यहाँ पर पत्रकारों से वार्ता में श्री कुशवाहा ने बताया कि मौर्य कुशवाहा शाक्य सैनी समाज को एक साथ जोड़ने का कार्य व पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं। साथी साथ यह भी कहा की समाज के शिक्षित बच्चों को वह समय-समय पर बच्चों को सम्मानित भी करते हैं

समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार पर हम या मेरा प्रतिनिधि मंडल से जुड़े लोग पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ हमेशा खड़े रहते हैं इसलिए समाज अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा से जुड़ रहा है और आगे जोड़ने का प्रयास भी करता रहूंगा।  

इस कार्यक्रम के दौरान यशवंत कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुशवाहा को विश्वास दिलाया की जो जिम्मेदारी उन्होंने हमको दी है उसको पूरा ईमानदारी से कार्य को करूंगा एवं समाज को जोड़ने का कार्य करूंगा। 

अपने समाज के लिए हर संभव मदद को तैयार है, और इस अवसर पर नीरज कुशवाहा को नरेंद्र कुशवाहा वरिष्ठ समाज सेवी एवं पंकज कुशवाहा समाज सेवी ने अशोक की लाट देकर सम्मानित किया। 

इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव प्रवीण कुशवाहा आदि सैकड़ो मौर्य कुशवाहा शाक्य सैनी लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ