बाबू सिंह कुशवाहा ने 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले पर विरोध जताया۔۔



भागीदारी संकल्प मोर्चा सत्ता में आई तो सबसे पहले देश के युवाओं के साथ हो रहे अन्याय और उनकी बेरोजगारी को खत्म करेगी:-पूर्व मंत्री


मनोज कुमार 

लखनऊ | 69000 शिक्षक भर्ती मे पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों द्वारा लगातार 76 दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन का जन अधिकार पार्टी पूर्ण रूप से समर्थन मिला। आज जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री  बाबू सिंह कुशवाहा ने जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों के साथ इको गार्डन पहुंच कर 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले पर अपना विरोध जताया तथा वर्तमान सरकार को ओबीसी पिछड़ा दलित एवं अल्पसंख्यक विरोधी बताया। साथ ही यह भी कहा कि अगर भागीदारी संकल्प मोर्चा सत्ता में आती है तो सबसे पहले देश के युवाओं के साथ हो रहे अन्याय और उनकी बेरोजगारी को खत्म करेगी।

इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुषमा मौर्य ,  प्रहलाद मौर्य राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अजीत प्रताप सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय सदस्य कार्यकारिणी,  गुरबचन सिंह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,  अजय मौर्या प्रदेश प्रभारी, ज्ञान प्रकाश मौर्या विधि प्रकोष्ठ प्रवक्ता प्रदेश अध्यक्ष, राकेश कुशवाहा प्रदेश महासचिव, नसीम खान प्रदेश सचिव, एवं राहुल मौर्य मंडल प्रभारी, पंकज मौर्या जिलाध्यक्ष, आदि लोग उपस्थित रहे!

टिप्पणियाँ