भा क पा ने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के संबोधन में एस डी एम को 18 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

 

बच्छराज सिंह मौर्य 

फतेहपुर। खागा भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूलचंद्र पाल जिला सचिव के नेतृत्व में केन्द्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर महामहिम राज्यपाल के सम्बोधन में उपजिलाधिकारी आशीष कुमार को 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मांग किया।राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन करते हुए इन्होंने अपने दिए गए ज्ञापन में कहा है कि केंद्र व राज्य सरकार की तमाम जनविरोधी नीतियों से आम जनता बेहाल है। महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार गुंडागर्दी उत्पीड़न से आम जन मानस कराह उठा है। डीजल पेट्रोल गैस जैसी अति महत्वपूर्ण वस्तुओं में गैर जरूरी टैक्स वसूल कर जनता को लूटा जा रहा है। सार्वजनिक क्षेत्रों को निजी हाथों में सौंप कर देश के साथ धोखा किया जा रहा है। एवं अपने कारपोरेट संगियों को मालोमाल किया जा रहा है। अमीर और गरीब की खाई काफी गहरी होत तयी जा रही है। आंदोलनरत किसानों के ऊपर पुलिस द्वारा लाठियां चलवा कर सरकार ने किसान विरोधी होने का सबूत पेश कर दिया है। किसानों की मांगों को नजर अंदाज कर सरकार तीनों काले कृषि कानून को वापस नहीं ले रही है। बेरोजगारी की समस्या काफी गंभीर है। सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं। डीजल पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में लगे गैरजरूरी टैक्सों को कम किया जाए

      इस मौके पर फूलचंद पाल जिला सचिव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, रामकृष्ण हेगड़े जिला कार्यकारिणी सदस्य, मोतीलाल एडवोकेट सदस्य राज्य कार्यकारणी सीपीआई उ 0 प्रदेश, सुमेर सिंह ,जंग बहादुर सिंह , रामचंद्र सदस्य जिला कार्यकारिणी भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी, सुमन सिंह सदस्य राज्य काउंसिल सीपीआई उत्तर प्रदेश सहित अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ