14 से 18 सितंबर तक मनाया जाएगा, हिंदी पखवाड़ा

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की अहम बैठक संपन्न.. 

की गई विस्तृत चर्चा..


प्रमुख संवाददाता 

कानपुर। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की अहम बैठक व परिचर्चा, आइडियल इंस्टीट्यूट गीतानगर में प्रांतीय संयोजक डॉ. बिंदू सिंह व न्यास के सक्रिय कार्यकर्ता अतुल कुमार देशवाल के तत्वाधान में सफलता पूर्वक  संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रांत, महानगर व नगर में कार्य कर रहे न्यास के कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे संगठन के कार्यों का अवलोकन करते हुए सही मार्गदर्शन करना था। 

नई शिक्षा नीति पर वर्तमान में जो कार्य किये जा रहे हैं, उनपर चर्चा करके भविष्य में कार्य को अधिक प्रगति प्रदान करना था। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तर एवं मध्य प्रांत के क्षेत्रीय संयोजक सुरेश गुप्ता ने की, इस महत्वपूर्ण बैठक के मुख्य अतिथि, न्यास के दिल्ली प्रांत के संयोजक व पर्यावरण प्रकल्प के राष्ट्रीय सह संयोजक, संजय स्वामी जी थे। कार्यक्रम का संचालन प्रबल प्रताप सिंह द्वारा किया गया कानपुर नगर में आयोजित शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की बैठक का प्रारंभ सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुई। आयडिल इंस्टीट्यूट के निदेशक अतुल कुमार नें अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। डॉ. बिंदू सिंह के द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ के परिचय देने के साथ ही परिचर्चा का प्रारंभ किया गया। 

इस दौरान संजय स्वामी ने नई शिक्षा नीति पर गहन चर्चा व विचार विमर्श किया, साथ ही कार्यकर्ताओं के कार्यों का अवलोकन करते हुये उनका मार्गदर्शन किया । श्री स्वामी ने राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला मे हुई चर्चा पर भी बात करते हुये भविष्य में किये जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार कारवाई। उन्होंने कहा कि आज जिस नई शिक्षा नीति पर कार्य किया जा रहा है वो एक दिन में नही किया गया बल्कि कई वर्षो से इस क्षेत्र में न्यास के द्वारा प्रयास किया जा रहा था, कहा कि देश के कोने कोने से कई लोगो का जनसमूह स्वयं समने आकर न्यास से ना सिर्फ जुड़ रहा है बल्कि अपने तरीकों से इस पर कार्य भी कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति हमारे भविष्य को सिर्फ सुधारने का कार्य नहीं करेगी वरन हमारी भावी पीढ़ी को भी अनेक लाभ होगे। इस बैठक में तय हुआ कि आगामी 14 से 18 सितंबर तक संस्थानों में हिन्दी पखवाड़ा मनाया जायेगा। इसके लिए दुकानों के बाहर बोर्ड हिंदी में लगाने सम्बधी विचार  व न्यायलय में वकीलों की नाम पट्टिका हिंदी में लिखी जाये, न्यास द्वारा ऐसा प्रयास किया जाएगा। न्यास की इस बैठक में विशिष्ट अतिथियों सुरेश गुप्ता एवं संजय स्वामी का स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से न्यास में कानपुर प्रांत की, प्रांतीय संयोजक डॉ. बिंदु सिंह, अनुपम देशवाल, प्रबल प्रताप सिंह, आभा निगम, धर्मेंद्र अवस्थी, प्रभा पांडेय, चंद्र लता मिश्रा, बीना तिवारी, गोपाल तुलसियान, अतुल कुमार, दीप्ति शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ