शिव कुमार मौर्य चुने गए ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष

प्रमुख संवाददाता 

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संगठन का द्विवार्षिक चुनाव संघ चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रसाद एवं कमला प्रसाद यादव के देखरेख में अकबरपुर विकासखंड के डॉवकारहाल हाल में संपन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मतिसे जिला अध्यक्ष पद पर शिव कुमार मौर्य जिला महामंत्री पद पर रामअजोर पंकज कोषाध्यक्ष पद पर रामसहाय यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।  

सर्व सम्मत सेजिलाध्यक्ष चुने जाने पर शिव कुमार मौर्या ने समस्त सफाई कर्मचारियों का आभार जताया और कहा कि संगठन के लिए हर वक्त मजबूती से लड़ेंगे और किसी भी कर्मचारी कोभाई को अगर मेरी कोई जरूरत पड़ती है। मैं हर वक्त उनके साथ खड़ा रहूंगा इस अवसर पर संघ चुनाव अधिकारी के साथ राजित राम यादव सुनील विश्वकर्मा रामकिशोर मौर्य जगदीश प्रसाद प्रजापति अवधेश सिंह राजेश कुमार गौतम सिया राम राजभर राम सुधार यादव अमरजीत राजभर शालिकराम यादव आदि मौजूद रहे। 

टिप्पणियाँ