ब्लाक जहानागंज में प्रधान संघ अध्यक्ष की गहमा गहमी




प्रधान संघ अध्यक्ष का 15 दिन में दो बार चनाव, प्रधानों में बना है तनाव का माहौल



जितेंद्र मौर्य 

आजमगढ़। नवनिर्वाचित प्रधान संघ अध्यक्ष अरबिंद यादव ने बताया कि जहानागंज ब्लाक सभागार में प्रधान संघ की बैठक की गई,जिसमे 71 प्रधान में से 54 प्रधान उपस्थित हुवे। आपसी सह सम्मति से प्रधान संघ अध्यक्ष का चुनाव हुवा है। सभी प्रधान ने मिलकर खुशियां मनाई व मिठाईया बाटी हैं। जिसमे चुनाव की तरह 48 प्रधान ने अपना हस्ताक्षर भी किया है। बिना कोई सूचना के ही जिले से पूर्व प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य आकर प्रधान बृज नाथ सिंह को प्रधान संघ का ब्लाक अध्यक्ष बना दिये हैं। 

जिसपर प्रधान संघ ने बिरोध करते हुवे घोर निंदा किया है। उपस्थित प्रधान लोगों ने पत्रकारों से बात चीत के दौरान बताया कियह बहुत ही निन्दनीय कार्य है।बिना किसी सूचना के किसी के घर जाकर किसी को सर्टिफिकेट देकर अध्यक्ष बना दिया जाय यह अच्छा कार्य नही है। जिसका हम सभी लोग बिरोध करतद5 हैं। यदि उनको नही मंजूर है, तो चुनाव ही करवा ले जिसका बिरोध सभी प्रधान ने किया हैं। 

जहाँ प्रधानो में तनाव का माहौल बना हुवा हैं।लोगों ने बताया कि यही रवैया रही तो संगठन चल नही पायेगा। राजनीति कर कुछ लोग संगठन को तोड़ने का काम कर रहे हैं। जब की जिले में पूरे ब्लाक का चुनाव हुवा ही नही है यो उनको जिला अध्यक्ष बनाया गया कैसे यह सोचने का बिषय बना हुवा है। मौके पर लगभग 50 की संख्या में लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ