सत्ता पक्ष के दबाव में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पार्क से हटाई



भगवान बुद्ध के अपमान का बदला 2022 में समाज लेगा -डॉ आर पी मौर्य

कन्नौज जिला प्रशासन ने किया... 

जन अधिकार पार्टी के हजरतगंज से लेकर परिवर्तन  चौराहा तक कैंडल मार्च निकालकर किया विरोध...

लखनऊ. अगस्त नीरज कुमार सिंह कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश के मुख्य महासचिव एवं प्रेस प्रवक्ता डॉ आर पी मौर्य ने कन्नौज जिला प्रशासन द्वारा छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समाज के प्रबुद्ध वर्ग द्वारा स्थापित की गई एक सार्वजनिक पार्क में भगवान बुद्ध की प्रतिमा को कन्नौज के जिला प्रशासन द्वारा सत्ता पक्ष के दबाव में समाज के लोगों के ऊपर मूर्ति भगवान बुद्ध  का विरोध कर रहे मनु वादियों के साथ मिलकर प्राणघातक हमला करने के बाद जबरन उखाड़ कर जिला प्रशासन ने जप्त कर लिए जाने के कारण उत्तर प्रदेश के 14 पर्सेंट कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज के लोग अब भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से पूछ रहे हैं कि अब वह यह बताएं कि वह बुद्ध को मानते हैं या भगवान राम को मानते हैं और यदि भगवान राम को मानते हैं तो विदेशों में जाकर भगवान बुद्ध के नाम पर देशों को गुमराह करके भारत में विकास हेतु धन क्यों लाते है.

श्री मौर्य ने कहा जिस देश के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री भगवान बुद्ध के अनु आई हो उस देश के राज्य के उन्हीं के सत्ता के चटकारो द्वारा कन्नौज प्रशासन पर दबाव बनाकर स्थापित की गई भगवान बुद्ध की प्रतिमा को उखाड़ कर जप्त कर लिया जाना समाज के लोगों को मनु वादियों के साथ मिलकर जिला प्रशासन द्वारा प्राणघातक हमला किए जाने को लेकर समाज में आक्रोश सरकार के प्रति व्याप्त है उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उपरोक्त प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया और उसी पार्क में पुनः वह मूर्ति स्थापित नहीं की गई तो  एसोसिएशन इस प्रकरण  को लेकर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एसोसिएशन मुख्य मुद्दा बनाएगी और समाज में भाजपा को उखाड़ फेंकने की रणनीति तय करेगी.

जन अधिकार पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी अजय मौर्य ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देश पर पार्टी कार्यालय हजरतगंज से लेकर परिवर्तन चौक तक कैंडल मार्च निकालकर सरकार एवं कन्नौज  प्रशासन की निंदा की और  पून उसी स्थान पर मूर्ति स्थापित ना किए जाने पर पार्टी प्रदेश व्यापी जन आंदोलन छोड़ने की घोषणा करते हुए जिलों में प्रदर्शन कराने का आवाहन किया है.

टिप्पणियाँ