सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल यात्रा

 किशोर मोहन गुप्ता 

बिठूर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य स्व0 छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के अहावन पर बिठूर विधानसभा के पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला के दिशा निर्देशन में व युवजन सभा के प्रदेश सचिव अभय पूरी के नेतृत्व में सपाईयों द्वारा शनिदेव मंदिर से सिंहपुर चौराहे तक साइकिल यात्रा निकाली गई। 



बिठूर विधान सभा में साईकिल यात्रा शनिदेव चौराहा से चलकर बिठूर के तीन वार्डों सहित रमेलनगर, बाकरगंज, भेडयह, ईश्वरीगंज, हदयपुर, प्रतापपुर हरी होते हुए सिंहपुर चौराहे पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में जनता का सैलाब उमड़ पड़ा। 

सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने यात्रा के दौरान हाथो में तख्ती लेकर अखिलेष यादव जिन्दाबाद और जनेश्वर मिश्रा अमर रहे के नारे लगाये। सपा नेता अभयपुरी ने भाजपा को आडे हाथो लेते हुए कहा कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में केवल बेरोजगारी, अपराध महंगाई, भ्रश्टाचार, पुलिस उत्पीडन, महिओं और किसानो का शोषण ही किया है। 

ऐसी सरकार को अगामी 2022 के चुनावो में जनता सबक सिखाएंगी। उन्होंने जनता से संवाद स्थापित करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का आव्हान किया। प्रभारी बनकर आये पूर्व मंत्री सुधीर रावत व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। 

प्रदेश भर में सपाईयों की साइकिल यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सर्तक रहा। साइकिल यात्रा जिन गांवो से होकर गुजरी पुलिस वहां मुष्तैद रही। साइकिल यात्रा के दौरान मुख्य रूप से जितेंद्र सिंह मामू , नीरज बाबा, आदर्श द्विवेदी, हारून अहमद, चांद, मनीष, सिपाही, अजित पाण्डेय, बलराम यादव, अजित यादव, विभूतियों दुबे, मोनू यादव, राहुल स्वर्णिम,  रितेश पाल, रिषभ शुक्ला, निखिल यादव, अंकित पाण्डेय, नीरज बाबा और रोहित यादव समेत हजारो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ