सपा ने निकाली प्रदेश भर में साइकिल यात्रा

प्रितपाल सिंह

लखनऊ। जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में साइकिल यात्रा निकाल कर आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक कर "22 मैं बाईसाइकिल" का संकल्प दोहराया। 



इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष नवीन धवन और केसरी खेड़ा वार्ड के पार्षद देवेन्द्र सिंह उर्फ जीतू यादव ने  सरोज कैफे पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया व राधा कृष्ण की मूर्ति सपा अध्यक्ष को भेंट की। 



कार्यक्रम के दौरान 11 पण्डितो ने शंख बजाकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत किया वही पंडित रिषभ तिवारी ने सपा अध्यक्ष का तिलक किया एवं 2022 के चुनावो के लिये आशीर्वाद दिया। शिरोज़ कैफे की एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओ ने अखिलेश यादव को पुष्प भेंट किये। 



टिप्पणियाँ