बहुत हुई महंगाई की मार अब बदलो बीजेपी की सरकार -सरोज यादव

 रवि मौर्य 

अयोध्या। महानगर महिला सभा अध्यक्ष  सरोज यादव अयोध्या विधानसभा में जागरूकता अभियान चलाते हुए घर-घर जाकर भाजपा के डबल इंजन सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए बता रही हैं कि कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद पेट्रोल,डीजल पर टैक्स बढ़ा दिया है। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि का सबसे ज्यादा महंगाई का प्रहार गरीब तबकों, किसानों, महिलाओं पर पड़ रहा है। बेरोजगारी अपने चरम पर है। किसानों को उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। 

सुरक्षा के नाम पर केवल जुमलेबाजी हो रही है । स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, बिजली, सड़क, पानी आदि के मोर्चों पर सरकार फेल है। श्रीमती यादव ने कहा राजनीतिक परिवर्तन के लिए युवाओं, किसानों, मेहनतकशो और समाज के सभी विचारशील वर्गों की सहभागिता ही समाजवादी पार्टी की ताकत है।

देश की विविधता को नष्ट करने की साजिशों के दौर में संवैधानिक  मूल्यों को बचाने तथा हर नागरिक को समृद्धि एवं सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करने के लिए समाजवादी पार्टी प्रतिबद्ध है। 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं जिससे समाज का विकास हो सके।

टिप्पणियाँ