फरार इनामी स्थाई वारंटी को मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

12 वर्ष पुराने प्रकरण में चल रहा था फरार...

पारसनाथ प्रजापति 

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर सम्पूर्ण जिले में फरार आरोपियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत वर्ष 2009 के प्रकरण में जमानत के बाद से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को मिर्जापुर (उ.प्र.) के हलिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में मोरवा थाना प्रभारी को सफलता मिली है प्राप्त जानकारी अनुसार 07 जुलाई 2009 को एक टाटा 207 में 10 ड्रम लेकर जा रहे थे जिसे रोकवाकर देखा गया तो 02 ड्रम में 500 लीटर डीजल एवं 08 ड्रम खाली मिले। जिसे जप्त किया गया तथा 02 आरोपी गिरफ्तार भी हुये इस प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 109/2009 धारा 3/7 ई.सी एक्ट,285 ता.हि. कायम कर गिरफ्तार किया गया। 

चितरंगी निवासी श्याम सुंदर जायसवाल जमानत में छूटने के बाद लगातार पेशी पर आ रहा था किन्तु कृपा शंकर गुप्ता पिता रामलखन गुप्ता निवासी मनिगड़ा जिला मिर्जापुर (उ.प्र.) जेल से जमानत पर छूटने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वांरट जारी किया गया था। 

मिर्जापुर से मोरवा पुलिस ने वारंटी को ढूंढ निकाला..

थाना मोरवा प्रभारी मनीष त्रिपाठी द्वारा एक टीम रवाना कर आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लाया गया आरोपी को गिरफ्तार कर मिर्जापुर (उ.प्र.) से लाने में सउनि.. संतोष सिंह चन्देल, प्रआर. संजय सिंह परिहार, अर्जुन सिंह, आर. राजन बागरी, नीरज यादव, सुबोध सिंह तोमर शामिल थे।

टिप्पणियाँ