प्राथमिक विद्यालय नया घेर में हुआ पौधरोपण एवम सम्मान समारोह


संजय गोस्वामी

आगरा। प्राथमिक विद्यालय नया घेर में हरि बोल सेवा समिति द्वारा पौधरोपण एवम सम्मान समारोह आयोजित  किया गया।कार्यक्रम में आगरा जनपद के परिषदीय विद्यालयों में पौधरोपण व जर्जर विद्यालय भवनों की दशा सुधारने की मुहिम के तहत यूटा आगरा के  जिला महामंत्री राजीव वर्मा को इस पुनीत कार्य में सहयोग करने के लिए समिति की अध्यक्ष ममता सिंघल ने बुके एवम पटका पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय में प्रमुख समाज सेवी ममता सिंघल एवं वीणा सिंह ने आगरा नगर के प्रत्येक विद्यालय में पौधरोपण करने का संकल्प लिया साथ ही अपने सभी पदाधिकारियों के साथ विद्यालय में पौधरोपण किया। उसके साथ सभी पदाधिकारियों ने पौधों का देखरेख एवं सुरक्षा की शपथ ली। 

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू चांगरानी, समाज सेवी वीणा सिंह, यूटा नगर आगरा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के के चौहान, कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा, संयुक्त मंत्री कीर्ति दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों को भी बुके व पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू चांगरानी ने सभी समाज सेवी सहित पूरी कार्यकारिणी को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।पौधरोपण कार्य को अभिषेक सिंह, वीणा सिंह समाज सेविका,  अनुज सिंघल मार्गदर्शक, आलोक आर्य संरक्षक, विनय वर्मा कोषाध्यक्ष, विक्की गर्ग महामंत्री, अमित गोयल संरक्षक, वीना शर्मा, डोली अग्रवाल संरक्षक, विनीता गोयल संरक्षक, निषाद सिंगल संरक्षक, रंजना सक्सेना संगठन मंत्री, राम गोपाल मंत्री, प्रीति गुप्ता मंत्री, प्रीति अग्रवाल, कुलदीप राठौर आदि ने सहयोग किया।

टिप्पणियाँ