ब्लॉक जहानागंज में प्रधान संघ का चुनाव हुआ संपन्न

अरविंद यादव प्रधान धनारबन बने ब्लॉक अध्यक्ष



जितेन्द्र मौर्य

आजमगढ़ | पूर्व सूचना के अनुसार प्रधान संघ का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमे विकासखंड जहानागंज आजमगढ़ के सभी प्रधान के साथ एक बैठक कर आहूत की गई। जिसमें प्रधान संघ के  ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद यादव निर्विरोध चुने गये। महेंद्र भारती को प्रधान इदिलपुर को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया,व राजा राम राजभर प्रधान कुसरना को कोषाध्यक्ष, डॉक्टर विनोद चौहान प्रधान हथौता को कोषाध्यक्ष व प्रमोद यादव प्रधान नेतपुर को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। चुनाव के बाद सभी प्रधान लोगों ने मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाई एवं बैठक में काजीपुर प्रधान व लालधर यादव ने काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। तेज बहादुर मौर्य व मनीष मौर्य बेलापुर का मिंटू यादव प्रधान प्रतिनिधि खानपुर का विशेष योगदान रहा है।ब्लाक पर उपस्थित पतिराज यादव,सांचु यादव, मयंक सिंह,गुड्डू यादव,संदीप कुमार, अमित यादव,इंद्रावती धर्मपुर, गीता पति महेंद्र,प्रदीप राजभर,अवधेश यादव,रामवृक्ष यादव, मेवाती देवी, गोपी यादव,संजय यादव,उषा यादव निर्मला पांडेय, विनय प्रताप यादव, संगीता यादव,राजेश कुमार, धर्मेंद्र प्रधान ताड़ी,सूर्यभान भुजही,दुर्ग विजय राम,प्रमोद कुमार,दिनेश कुमार, गिरजा यादव,आनंद यादव, दिनेश यादव,राधिका देवी, नीलम प्रधान,सीमा राजभर,विपिन कुमार यादव,राजेश कुमार सिंह,मन्सा पत्नी इंद्रजीत यादव, रामधनी यादव, आलोक यादव, निकेत कुमार, बदामी देवी एवं अन्य सभी प्रधान गण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ