महानगर अध्यक्ष सरोज यादव ने किया प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा लीलावती कुशवाहा का स्वागत

रवि मौर्य 

अयोध्या। सपा महिला महानगर अध्यक्ष सरोज यादव ने सपा नेत्री लीलावती कुशवाहा के प्रदेश महिला अध्यक्ष बनने पर उनके निवास पर जाकर भव्य स्वागत किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में रहकर मेहनत करके पार्टी का रुतबा बढ़ाने वाली पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा को पार्टी ने आज बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है इससे फैजाबाद में खुशी की लहर दौड़ गई है



 महिला महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश महिला अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा का स्वागत तो मैं कर रही हूं लेकिन साथ ही साथ इनका जो भी दिशानिर्देश होगा उसका मैं पालन करूंगी ।उन्होंने कहा कि फैजाबाद का गौरव बढ़ाने वाली महिला है, और मैंने सुना कि कुशवाहा  प्रदेश महिला अध्यक्ष बन गई हैं मैं तुरंत उनके घर जाकर उनका भव्य स्वागत किया और उनसे कहा कि मैं पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से आपके साथ हूं । जैसा आपका दिशा-निर्देश होगा मैं पालन करती रहूंगी। महिला प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने भी महानगर अध्यक्ष सरोज यादव को आश्वस्त करते हुए कहा कि महिलाओं को एकजुट करके पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हाथ मजबूत करना है और आप लोगों के सहयोग से प्रदेश में एक मजबूत संगठन बनाकर के कार्य करेगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मेरा मात्र उद्देश्य 2022 के विधानसभा चुनाव पर है। इसको लेकर प्रदेश की महिला संगठन मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों को चुनाव को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  की जो नीतियां है उसे जन जन तक पहुंचाने का काम करें। हमारा भी दिशानिर्देश है।

टिप्पणियाँ