नगर निगम द्वारा सैनिटाइजर का कार्य जारी۔۔

संजय मौर्य 

कानपुर | महापौर  प्रमिला पाण्डेय एवं नगर आयुक्त  अक्षय त्रिपाठी के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 05.07.2021 दिन सोमवार को नगर निगम कानपुर के  समस्त कन्टेनमेन्ट जोनों के स्थलो पर सेनेटाइजर का कार्य कराया गया। व्यवसायिक क्षेत्र, केन्टनमेन्ट जोन एवं जोन के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रो, सब्जीमण्डी,फलमण्डी, व्यवसायिक स्थलो,घार्मिक स्थलो,थाना एवं प्रशासनिक कार्यालयों आदि में युद्वस्तर पर स्थलों पर कुल 3,768 स्थलो पर सेनेटाइजिंग का कार्य कराया गया।


साथ ही जोन संख्या-1 से 6 के अन्तर्गत 146 स्प्रै मशीन के माध्यम से 3,768 स्थलों कुल 3,768 स्थलो पर सेनेटाइजिंग का कार्य कराया गया।  साथ ही सफाई अभियान भी चलाया गया जिसमें कि कुल 2,207 सफाई कर्मचारियों को लगाकर नालियो/सडक/गलियो की सफाई कराकर लगभग 102 एम0टी0 कूडा उठान कराकर कूडा अडडो तक पहॅुचाया गया जिसके  उपरान्त बडे वाहनों से कूडा अडडो का भी लगभग 1365 एम0डी0 कूडा डम्पिग ग्राउण्ड पनकी भवसिंह पहॅुचाया गया। सफाई के उपरान्त 300 किलोग्राम ब्लीचिंग पाउण्डर,, मैलाथियान डस्ट 300 किलोग्राम एवं 9.50 कुन्तल चूना आदि का छिढकाव भी कराया गया।

टिप्पणियाँ