शरद यादव के विचारो व सिद्धांतो को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प

लोजद उoप्रo की प्रदेश स्तरीय मीटिंग आगरा में संपन

संजय गोस्वामी

आगरा। लोजद प्रदेश पदाधिकारियों की मंडल बरेली मंडल आगरा मंडल अलीगढ़ व मंडल मेरठ के प्रदेश पदाधिकारियों व मंडल पदाधिकारियों की मीटिंग दयालबाग आगरा में प्रदेश उपध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ माननीय ज्योति मौर्य ने प्रदेश में संघठन विस्तार पर चर्चा करने हेतु आयोजित की।

इस कार्यक्रम का संचालन छात्र प्रकोष्ठ लोजद आगरा के मंडल अध्यक्ष माननीय पुष्पेंद्र सिंह चौधरी ने किया। मीटिंग में लोजद के विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव माननीय सुशीला ताई मॉराले, राष्ट्रीय महासचिव माननीय एस कुमार, प्रदेश प्रभारी यूपी बिहार माननीय संतोष यादव, प्रदेश महासचिव लोजद उ प्र माननीय प्रेम सिंह उपस्तिथि हुए।

आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती से चुनाव लडने के लिए अभी से जुट जाने का संकल्प..

इस मीटिंग में अन्य पदाधिकारियों में श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन विश्नोई, आदिवासी दलित पिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष नन्द किशोर सिंह पाल, मंडल आगरा अध्यक्ष  दीवान सिंह बघेल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगवीर सिंह मौर्य, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित वार्ष्णेय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष साबिर अली, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, राजवीर शर्मा, शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष  मुकेश कठेरिया, बरेली जिलधायक्ष धीरेंद्र यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कुमार, मंडल बरेली अध्यक्ष अरविंद यादव, मीडिया प्रभारी पश्चिमी प्रदेश ममनेश कुमार, जिलाध्यक्ष संभल  सत्येंद्र सिंह, कासगंज जिलाध्यक्ष राम औतर, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ इंदु यादव, जिला अध्यक्ष आगरा  रेणु, जिला उपाध्यक्ष स्मृति, जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद दिनेश पुंडीर युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोनू यादव जी मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ देव राज सिंह,  किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष  ओमपाल सिंह, सत्यपाल मौर्य, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बदायू आदि अन्य उपस्तिथि रहे।मीटिंग में उपस्तिथि सभी पदाधिकारियों ने संघठन विस्तार पर चर्चा हेतु अपने अपने जिला मंडल की संघठन विस्तार समस्या व उपलब्धियां बताई और संरक्षक लोजद शरद यादव के विचारो व सिद्धांतो को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

राष्ट्रीय महासचिव माननीय सुशीला ताई व माननीय एस कुमार ही ने जनता के बीच व्याप्त समस्याओं के विषय में भी चिंतन किया व आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती से चुनाव लडने के लिए अभी से जुट जाने का संकल्प भी लिया और सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का निर्देश भी दिया।

टिप्पणियाँ