विद्या नर्सिंग होम के संचालक डॉ उमाकांत गुप्ता लापता

संजय कुमार कुशवाहा

आगरा। मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के ट्रांस यमुना कालोनी का है। डॉ. उमाकान्त सर्जन हैं। उनकी पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। चिकित्सक उमाकांत गुप्ता का एत्माद्दौला क्षेत्र में हाईवे पर विद्या नर्सिंग होम है। मंगलवार शाम लगभग पौने सात बजे वे घर से राउंड पर जाने की कहकर निकले थे लेकिन रात 11 बजे तक वापस नहीं आये। सामान्य दिनों में वे 10 बजे तक घर पहुंच जाते थे। उनके देर रात तक घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई। मोबाइल भी बंद आने पर चिकित्सक की पत्नी ने डॉ विद्या ने पुलिस को सूचना दी। 

चिकित्सक के अचानक से लापता होने पर पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया। क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस डाक्टर की तलाश में लगी है। बताया जाता है कि डाक्टर का मोबाइल रात 8.30 बजे बंद हुआ। उनके मोबाइल की लास्ट लोकेशन सैंया क्षेत्र में मिली है। डॉक्टर उमाकांत गुप्ता की घरवाली भी चिकित्सक हैं उन्होंने थाना एत्माद्दौला में मंगलवार सुबह गुमशुदगी की तहरीर दी है। परिजनों उनके अपहरण की आशंका जता रहे है हालांकि उनके पास कोई काॅल नहीं आयी है। अपहरण की आशंका पर पुलिस रात से सक्रिय हो गयी है। 

पुलिस के मुताबिक डा. उमाकांत गुप्‍ता के मोबाइल की आखिरी लोकेशन सैंया से सात किमी आगे तक मिली है। जबकि उनकी पत्‍नी का कहना है कि डॉ. गुप्‍ता कभी सैंया की तरफ जाते नहीं हैं। अचानक उस तरफ जाना, सीधे तौर पर अपहरण की आशंका पैदा कर रहा है, क्‍योंकि राजस्‍थान के धौलपुर में अपहरण करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। दूसरी तरफ डा. गुप्‍ता जिन अस्‍पतालों में रात में राउंड पर जाते हैं, उन सभी अस्‍पतालों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस चेक कर रही है।

टिप्पणियाँ