स्वच्छ सुंदर आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित होगा नगर निगम अयोध्या -महापौर ऋषिकेश उपाध्याय



सुजाता मौर्या 

 अयोध्या। प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री की अंतर्निहित भावना है की अयोध्या भारत ही नहीं दुनिया के सबसे स्वच्छ सुंदर आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित हो नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों एवं जन सामान्य के सहयोग के बिना इस लक्ष्य को पाना मुमकिन नहीं है उक्त विचार नगर निगम अयोध्या द्वारा नगर निगम अयोध्या द्वारा नगर निगम हाल में सफाई कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगर निगम अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व्यक्त कर रहे थे श्री उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या में दिन पर दिन श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ती जा रही है इसलिए स्वच्छता निगम के सर्वोत्तम एजेंडे में होना बेहद जरूरी है इसलिए हम सभी आध्यात्मिक नगरी की महानता सांस्कृतिक आध्यात्मिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए अपने अपने कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील होकर दायित्वों का निर्वहन करें बैठक में तय किया गया सफाई निरीक्षकों सफाई नायकों सहमति उपरांत की प्रत्येक दिवस प्रातः 7:00 से 10:00 तक 11:00 से 2:00 तक सभी 60 वार्डों में नियमित सफाई का कार्य गुणवत्ता पर किया जाएगा अयोध्या और फैजाबाद के लिए 20-20 लोगों की विशेष स्वच्छता टीम बनेगी जो विशेष आवश्यकताओं में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएंगे सभी सफाई निरीक्षक सफाई नायक अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करते समय यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी वार्डों में उनके अधीनस्थ क्षेत्रों में सफाई का कार्य नियमित रूप से गुणवत्ता परक संचालित हो रहा है स्वच्छता में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों कि पूर्व में सेवाओं की प्रशंसा की गई और अपेक्षा की गई भविष्य में भी अपनी सेवाओं को और बेहतर संचालित करेंगे संसाधनों की और कर्मचारियों की सुविधाओं को विशेष रुप से महत्व दिया जाएगा बैठक में नगर आयुक्त विशाल सिंह ने अधिकारियों कर्मचारियों का आवाहन करते हुए कहा की सरकार जन सामान्य अयोध्या धार्मिक नगरी की आवश्यकताओं को महत्त्व देते हुए स्वच्छता को सुनिश्चित करना है जन सामान्य की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करना है बैठक का संचालन सच्चिदानंद सिंह अपर नगर आयुक्त बैठक में प्रमुख रूप से सुश्री अंकिता शुक्ला सहायक नगर आयुक्त क्षितिज मिश्रा मुख्य सफाई स्वास्थ्य निरीक्षक रामकिशोर यादव जनसंपर्क अधिकारी नगर निगम अयोध्या आर के वर्मा स्वास्थ्य निरीक्षक अयोध्या सहित अन्य अन्य सफाई निरीक्षक सफाई नायक उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ