ब्लाक प्रमुख चुनावो मे भाजपा ने रचा इतिहास

संजय गोस्वामी

आगरा। भारतीय जनता पार्टी जिला एवं महानगर इकाई ने संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष गिरिराज सिह कुशवाहा एवं महानगर अध्यक्ष भानू महाजन जी के नेतृत्व मे इतिहास रचना आरंभ कर दिया है, इतिहास का यह लेखन विधानसभा चुनावो से पहले आगरा की धरती से आरंभ हुआ। 11 जुलाई को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दोनो नेताओ ने संयुक्त रुपसे बयान जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के करोडो कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि जिला पंचायत चुनाव मे भाजपा ने 15 मे से 14 ब्लाक प्रमुख निर्विरोध और एक बरौली अहीर पर हुई मतगणना मे भाजपा प्रत्याशी उत्तम सिह ने भारी मतो से विजय हासिल कर नये कीर्तिमान स्थापित किए है।

पत्रकार वार्ता के दौरान महानगर अध्यक्ष भानू महाजन जी ने मतदाताओ का आभार जताते हुए कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात यह पहला अवसर है कि किसी एक राजनितिक दल ने 15 मे से 15 शीटो पर निर्विरोध एवं प्रचंड बहुमत से एतिहासिक विजय हासिल की है। जिसमे एत्माद्पुर से इति सिह, खदौली से आशीष कुमार शर्मा, अकोला से रविन्द्र सिह, बिचपुरी से ममता दिवाकर, फतेहपुर सीकरी से मंजू चाहर, अछनेरा से गायत्री देवी, खेरागढ से अनिल कुमार, सैया से मंजू त्यागी, समशाबाद से गिरिजा देवी, फतेहाबाद से प्रियंका गुर्जर, बाह से लाल सिह, पिनाहट से सत्यवीर सिह, जैतपुर से राधा देवी, जगनेर से वीरेन्द्र सिह, निर्विरोध विजयी हुए वही बरौली अहीर से उत्तम सिह ने चुनाव मे भारी मतो से विजय हासिल की है। उन्हौने कहा कि यह जीत केन्द्र व राज्य सरकार की जनहित योजनाओ की जीत है। 80 करोड नागरिको को मुफ्त राशन और आयुष्मान योजना के माध्यम से करोडो लोगो को रोजगार के नये अवसर प्राप्त हुए है। 

उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओ ने जनप्रतिनिधियो द्वारा किए गये विकास कार्यो को संगठन के माध्यम से जनता तक पहुचाया और सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ जन जन तक पहुचाया। वही जिलाध्यक्ष गिरिराज सिह कुशवाहा ने कहा कि पंचायत चुनावो मे आगरा की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियो ने कोरोना के संकट काल मे जनता के बीच रहकर सेवाही संगठन जैसे समाज सेवा की विभिन्न योजना चलाई जिसके माध्यम से हर गरीब तक सरकारी योजनाओ का लाभ पहुचाया। उन्होने कहा कि आगरा की  जनता ने भाजपा पर विश्वास प्रकट किया है और 2022 मे भी भाजपा इस विश्वास को जीतने मे सफल होगी। 

प्रेस वार्ता मे उपस्थित मानगर महामंत्री डा. यादवेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री संतोष कटारा, शिवकुमार प्रमुख, जिला प्रवक्ता राजकुमार पथिक, महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सौनू चौधरी, मेघराज सोलंकी, रामकुमार शर्मा, संतोष सिकरवार, संतोष शर्मा, ललित गौतम, अरविन्द शर्मा, अनिल शर्मा, हरिओम सिह, अनिकेत सिह, यशपाल सिह आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ