जनपद में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्म दिवस



रवि मौर्य 

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना करने के साथ-साथ एक दूसरे को मिठाईयां बांटकर उनका मुंह मीठा कराया। 


इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाए जाने का संकल्प भी लिया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सपा सुप्रीमों के जन्म दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर पार्टी के जिला महासचिव बख्तियार खान ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना करने के साथ-साथ आज यह भी संकल्प उठाया गया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जाएगी। 

उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो के मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश जिन ऊंचाइयों पर पहुंचा वह अब मील का पत्थर साबित हो चुका है, यदि एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनने से कोई नहीं रोक सकता। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़ ने कहा कि समाजवादी पार्टी और प्रदेश को इतनी ऊंचाई तक पहुंचाने में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का महत्वपूर्ण योगदान है, जनता भी चाहती है कि अखिलेश यादव एक बार फिर मुख्यमंत्री बने और प्रदेश का तेजी से विकास हो सके। जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने इस मौके पर सपा सुप्रीमो की लंबी आयु की प्रार्थना करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर जनता आज आशा भरी निगाहों से देख रही है। 

समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता चैधरी बलराम यादव ने बताया कि आज बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर एकत्र होकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की लंबी आयु की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि आज इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने यह तय किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे।


जन्म दिवस के मौके पर योजन सभा जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव ने अपने साथियों के साथ फैजाबाद शहर के एक स्कूल में वृक्ष लगाकर अपने नेता के दीर्घायु की कामना किया। वहीं सपा अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कचहरी में अपने अधिवक्ता साथियों के साथ मिठाई खिलाकर अखिलेश यादव का जन्म दिवस मनाया इस मौके पर अधिवक्ता तरन्नुम बानो सहज राम यादव राजकुमार मोर नजीर अहमद चौधरी दिवेश सिंह रामजन्म यादव समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत  ने बीकापुर पिपरी टोल के पास गरीब बस्ती में गरीब असहाय महिलाओं को मच्छरदानी वह मिष्ठान वितरित कर अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना किया। पूरा ब्लाक सीएचसी पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शम्भूनाथ सिंह दीपू के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया।

टिप्पणियाँ