महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकरताओ ने किया विरोध प्रदर्शन

प्रकाश शुक्ला 

उन्नाव। केंद्र वा उप्र की भाजपा सरकार की भ्रष्टाचारी नीतियों एवम उत्तपीडनात्मक रवैए के विरुद्ध उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जनपद उन्नाव कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों में अल्पसंख्यक कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, छात्र कांग्रेस एवं कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों वा कार्यकर्ताओं द्वारा डीज़ल-पेट्रोल एवम रसोई गैस के बढ़ते दामों, अराजकता, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न वा आम जनता को न्याय पाने के लिए दर दर भटकने आदि के विरोध में क्योंकि चारो ओर महंगाई से आम जनमानस तबाह हो रहा है

मध्यमवर्गीय परिवारों को भरण पोषण मे बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किसान आतंकित है, व्यापार ठप है, खुदरा कारोबारी फुटकर दुकानदार, गरीब परेशान है, महिलाएं भयभीत है , छात्रों का भविष्य अंधकार मे है, जिसको लेकर जिला मुख्यालय में पूर्व सांसद विशंभर दयाल त्रिपाठी की प्रतिमा स्थल से बड़े चौराहे होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय व कचेहरी परिसर मे घूम घूम कर बैलगाड़ी, साइकिल, रिक्शा पैदल बाइक घसीट कर सर पर सिलेंडर रख कर ज़ोरदार प्रदर्शन किया, कचहरी पहुंचने पर कांग्रेस के लोगो को एस पी आफिस चौराहा पर पुलिस बल ने रोक लिया जबकि सभी लोग पूर्व निर्धारित मार्ग से अपने पार्टी कार्यालय जा रहे थे,इस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व सभी लोग धरने पर वही बैठ गये

पुलिस प्रशासन से बहुत देर तक धक्का मुक्की हुई और बैरिकेड खोल दिए गए और प्रशासन ने अंत में कांग्रेस के लोगो को कचहरी के अंदर से कांग्रेस कार्यालय जाने दिया। जिसमे प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष आरती बाजपेई, शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुयश बाजपेयी, फैज़ फारुखी़ "अल्पसंख्यक " मंजू भारती "महिला कांग्रेस" विश्वास निगम "सेवादल"अनिल पाल "पिछड़ी" ए.आई.सी.सी. कमल तिवारी, पी.सी.सी. दिनेश शुक्ला वा कृपाशंकर बाजपेई, उपाध्यक्ष गण कृष्ण पाल सिंह यादव और प्रमुख आशीष त्रिपाठी एडवोकेट, पूर्व जिला अध्यक्ष जंगबहादुर सिंह, प्रवक्ता गौरव शुक्ला (एड), यूसुफ फारूखी "खुर्रम", कमलेश गौतम, दीपेंद्र प्रताप, पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह, कस्तूरबा, सुरेंद्र कुशवाहा, ओमकांत पांडे, दीपनारायण शुक्ल, राजीव रत्न, सरफराज गांधी, संजय पाल, मुन्नर बाजपेई, अनीश बाबू, नसीम खान, आतिफ इस्लाम, सारिक हसन, राशिद खान, शहर बानो, उबेद खान, हसीन कुरेशी,  मंतशा खान,जयंती शुक्ला, कुसुमा देवी, आशा देवी, सोनी, शालू, राम कुमारी, लक्ष्मी, रुखसार, विमल निगम अभिलाश ठाकुर रवि सिंह जयंती शुक्ल कुसमा रावत देव राज विनोद निगम गिरीश कुमार अवस्थी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ