तीन चैन स्क्रैचर को रामगढ़ताल पुलिस ने किया गिरफ्तार۔




*एसपी सिटी ने व्हाइट हाउस में किया खुलासा

संजय सिंह 

गोरखपुर। रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र से सब्जी खरीदने जा रही लक्ष्मीना देवी का पल्सर सवार युवकों ने 14 जून 2021 को चैन स्क्रैकर रफूचक्कर हो गए थे पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार ने पुलिस लाइन व्हाइट हाउस में किया खुलासा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने उक्त घटना को सफल अनावरण करने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर खुलासा करने का निर्देश दिया था सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कैंट राहुल भाटी के नेतृत्व में थाना प्रभारी रामगढ़ताल जगत नारायण सिंह के देख रेख में टीम गठित कर मुखबिर खास की सूचना पर उप निरीक्षक अभिनव मिश्रा ने हमराहीओं के साथ चिड़ियाघर के पीछे पहुंचकर पल्सर सवार तीन अभियुक्तों नफीस पुत्र अनीस निवासी गेहूंआँसागर थाना रामगढ़ताल माजिद पुत्र आशिक निवासी गेहूंआँसागर थाना रामगढ़ ताल व रवि गौड़ पुत्र राम किशन गौड़ निवासी धर्मशाला बाजार दक्षिणी जटेपुर थाना गोरखनाथ को 1100  ग्राम नाजायज गाजा 3000 नगद रुपये एक पीली धातु चैन एक अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया इन अभियुक्तों के खिलाफ कैंट व रामगढ़ताल थाने पर पहले 6 मुकदमे  पंजीकृत थे रामगढ़ताल थाने पर लक्ष्मीना देवी अभियुक्तों की पहचान कर बताया कि इन्हीं अभियुक्तों द्वारा हमारे गले की चैन को झपट्टा मारकर  छीना गया था पुलिस लाइन व्हाइट हाउस में पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार ने प्रेस वार्ता कर उक्त जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी कैन्ट राहुल भाटी भी रहे मौजूद गिरफ्तार करने वालों में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ ताल जगत नारायण सिंह अभिनव मिश्रा चौकी प्रभारी आजाद नगर विशाल कुमार उपाध्याय चौकी प्रभारी आजाद चौक उप निरीक्षक अजय कुमार राय हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश सिंह हेड कांस्टेबल लोकनाथ सिंह कांस्टेबल अंकित यादव कांस्टेबल देवानंद कांस्टेबल प्रवीण कुमार यादव कांस्टेबल देवेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ