अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए महान आर्मी ने किया विस्तार

भारत समाज सेवा संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया विस्तार..

विशेष संवाददाता  

प्रदेश में गरीबों पर हो रहे अत्याचार, महिलाओं का शोषण व भू माफियाओं द्वारा गरीबों को सताए जाने अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए प्रोफेसर रामकृष्ण मौर्य ने महान आर्मी (रजि.) अखंड भारत समाज सेवा संगठन का गठन किया है। जिसमें महान आर्मी समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण मौर्य एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऋतुराज वर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री  महावीर सिंह सैनी उपस्थिति रहे।

अत्याचार के खिलाफ अखंड भारत समाज सेवा संगठन का गठन किया..

इन लोगों की उपस्थिति में प्रदेश कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश का गठन किया गया है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र राम मौर्य, प्रदेश सलाहकार हरिशंकर मौर्य (अधिवक्ता हाई कोर्ट लखनऊ) संदीप कुशवाहा, अजीत सिंह शाक्य प्रबंधक पी एस पी इंटर कॉलेज कसारा औरैया,  आलोक मौर्य, डॉ मुकेश सैनी प्रदेश महामंत्री, बृजेंद्र मौर्य प्रदेश संगठन मंत्री मानवेंद्र सिंह कुशवाहा, मनीष कुमार मौर्य  देवकी नंदन मौर्य, सतीराम कुशवाहा, पंचम मौर्य, रमेश सिंह कुशवाहा प्रदेश सचिव, शेषनाथ मौर्य, जी पी मौर्य, प्रदेश प्रवक्ता  राम औतार मौर्य, एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी  सुरेंद्र प्रताप एवं  डॉ प्रियंका मौर्य प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ को नियुक्ति किया गया है। 

हमारा संगठन निःशुल्क व निष्पक्ष जांच कराकर उच्च अधिकारियों से उचित कार्यवाही करेगा..

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण मौर्य ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिया एवं देश प्रदेश में महान आर्मी अखंड भारत संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया, उन्होंने बताया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार महिलाओं पर उत्पीड़न व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए गरीबों का शोषण करने वालों व बलात्कारियो पर अंकुश लगाने के लिए यह संगठन निःशुल्क सेवा का कार्य करता है और कार्य करेगा उन्होंने यह भी बताया पूरे प्रदेश में इस तरह का अत्याचार यदि हो रहा है तो हमारा संगठन निःशुल्क व निष्पक्ष जांच कराकर उच्च अधिकारियों से उचित कार्यवाही करवाने के लिए कटिबद्ध रहेगा।

टिप्पणियाँ