सरकार से विद्यालय खोलने का किए मांग

संतोष कुमार 

मिर्जापुर। कोतवाली मड़िहान क्षेत्र के सुगापाँख आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज रजौहा के प्रधानाचार्य वित्तविहीन शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष बेचन सिंह से जानकारी प्राप्त हुआ कि 22 मार्च 2020 से कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को लेकर जो लॉकडाउन लगाया गया। 

उसी समय से लगभग डेढ़ वर्ष बीतने को हो गया लेकिन आज तक विद्यालय खोलने का उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आदेश नहीं दिया गया इतना समय बीतने के बाद सभी विद्यालय के प्रबंधक अध्यापक प्रधानाचार्य इन सब की आर्थिक स्थिति हद से ज्यादा गिर चुकी है बच्चों की शिक्षा भी काफी नुकसान हो रही है। 

इस बात को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को अवगत किया जाता है कि जुलाई का महीना चल रहा है विद्यालय खोलने का आदेश पारित किया जाए जिसमें बच्चों का एडमिशन हो जाए क्योंकि उनके भविष्य का सवाल है। साथ ही साथ सभी प्रबंधक प्रधानाचार्य अध्यापकों का बच्चों के यहां बकाया फीस भी वापस आ जाए जिसमें सभी शिक्षाकर्मियों की आर्थिक स्थिति सुधर सके इसी के साथ सभी विद्यालय मार्च अप्रैल के महीने में खोलने का आदेश मिला होता तो प्रवेश पत्र देकर परीक्षा कराई जाती तो बकाया फीस भी सभी बच्चों का वापस आ जाती इसी प्रकार शिक्षा का कार्य ना होने के कारण सभी अध्यापकों के सामने बेरोजगारी  छाई हुई है। 

आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज रजौहा सुगापाख में उपस्थित मंडल उपाध्यक्ष भोला नाथ यादव आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज प्रवक्ता राजकुमार सिंह  दया शंकर मिश्र रामकृपाल प्रेम नारायण और अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ