विजयीपुर ब्लाक के प्रधान संघ का चुनाव संपन्न,आरके सिंह अध्यक्ष व धनश्याम पाल बने महामंत्री

बच्छराज सिंह मौर्य 

फतेहपुर। खागा तहसील के अंतर्गत किशनपुर स्थित कामिनी मैरिज हॉल में प्रधानों की एक आवश्यक बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसमें प्रधान संघ विजयीपुर के चुनाव को लेकर चर्चा किया गया। और सर्व सम्मति से आर के सिंह को अध्यक्ष व अतुल सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। 

रविवार दोपहर किशनपुर कस्बा के कामिनी मैरिज हाल में विजयीपुर ब्लाक के समस्त प्रधानों की मीटिंग संपन्न हुई। जिसमें प्रधानों पर हो रहे उत्पीड़न को देखते हुए क्लॉक संघ बनाने का निर्णय लिया गया। जहां सबकी सहमति से रारी प्रधान राजकुमार सिंह को प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष एवं सरौली प्रधान अतुल सिंह को ब्लाक उपाध्यक्ष व भोगलपुर प्रधान घनश्याम पाल टक्करी को महामंत्री एवं टेनी प्रधान रामखेलावन को कोषाध्यक्ष तथा पहाड़पुर प्रधान मदन सिंह को प्रधान संघ ब्लाक संरक्षक बनाया गया। वहीं ब्लॉक सचिव के पद पर रामपुर प्रधान प्रतिनिधि गोपी निषाद गढ़ा से निर्मल निषाद, खखरेरू से सबीना खान, कुल्ली से मूलचंद्र, खासमऊ से अनिल पाल, नरवा धरमंगलपुर से उपेंद्र सिंह, संग्रामपुर से जयचंद पाल, मठेठा से सुदेश सिंह, गुरवल से चन्द्रमोहन निषाद, सिठियानी से बीरेंद्र पासवान, लोधौरा से प्रदीप मौर्य सहित सभी न्याय पंचायत से एक एक संगठन सदस्य बनाया गया।

इस मौके पर ब्लाक के करीब आधा सैकड़ा प्रधान मौजूद रहे नवनिर्वाचित प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने सभी प्रधानों पर हो रहे शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ने व सभी प्रधानों को मनरेगा व राजवित्त से अपने अपने गांवों में बेहतर कार्य कराने पर जोर दिया जाने की बात रखी।

टिप्पणियाँ