घोटाले और समस्याओं को लेकर दो को प्रसपा का धरना प्रदर्शन

 



पार्टी कार्यालय से पैदल नगर निगम पहुचेंगे पार्टी नेता

संजय गोस्वामी 

आगरा। नगर निगम के आंकड़ों की पैंतरेबाजी, घोटालों, समस्याओं को लेकर दो अगस्त को प्रसपा नगर निगम में धरना प्रदर्शन करेगी। पानी की समस्या का मुद्दा उठाएगी। उफान मारते नालों की सफाई की मांग होगी। कालिन्दी विहार में बाइक सहित नाले में गिरे युवक का प्रकरण अधिकारियों के समक्ष रखेगी। साथ ही कूड़ा घोटाले में दोषियों को बचाने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग। साथ ही घोटाले की जांच को जल्द पूरा करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अंजना सिनेमा के पास स्थित कार्यालय पर सोमवार को बैठक की गई। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष लोहिया नितिन कोहली ने कहा कि नगर निगम में जिस प्रकार भ्रष्टाचार भरा हुआ है ऐसा पहले कभी नही देखा गया है। अधिकारियों की तरफ से शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर जो आंकड़े लोगो के सामने आते है वह सारे झूठे है। लोगो को पीने के पानी की काफी समस्या है। टेंकरो के माध्यम से पानी खरीदना पड़ता है। इसके साथ ही बरसात के मौसम में नाले और नालियों को साफ करने की निगम अधिकारियों ने बात कही थी लेकिन यह सारी बाते कोरी साबित हुई और एक बार की बारिश ने ही पोल खोलकर रख दी वही कुछ दिन पूर्व कालिन्दी विहार टेडी बगिया में नाले में एक युवक बाइक सहित गिर गया था जिसको वहां के लोगो ने समय रहते बाहर निकाल लिया था अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। वही दूसरी तरफ देखा जाए तो शहर को स्मार्ट सिटी कहा जाता है लेकिन सड़को की हालत आज भी खस्ता है जगह जगह गड्ढे है और लोगो को निकलने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही कूड़ा घोटाले के दोषियों को जल्द सजा मिलनी चाहिये और जो अधिकारी इसको दबाने की कोशिश में लगे हुए है उन पर भी कार्यवाही की जानी चाहिए। लोगो को इतनी सारी समस्या से जूझना पड़ रहा है इसके बावजूद मेयर और जनप्रतिनिधि कुछ भी नही कर रहे है। लोगो ने जिस उम्मीद के साथ भाजपा को वोट दिया था कोई भी प्रतिनिधि और मेयर उसके अनुरूप लोगो की समस्या का समाधान नही कर पा रहा है। इन सभी को लेकर दो अगस्त को पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करेंगे और नगर निगम में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

वही जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव और वरिष्ठ नेता हाजी अबरार ने कहा कि लोगो की समस्या को दूर करने के लिए हमारी पार्टी हर नेता और कार्यकर्ता हमेशा आगे रहता है लेकिन जिन नेताओ को वोट देकर जिताया वह जनता की समस्याओं का समाधान नही कर रहे है। काफी लोग ऐसे है जो कि अपनी समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों के चक्कर काटते रहते है लेकिन उनकी समस्या का समाधान नही हो पाता है। प्रदेश में सरकार बनने पर जो वादे लोगो से किये है उन सभी को पूरा किया जाएगा।

वही प्रदेश सचिव थान सिंह यादव और सुरेश चंद सोनी के अनुसार दो अगस्त को होने वाले धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य लोगो की समस्याओं को दूर करना है। नाले नालियों के उफान मारने से रोड पर निकलने में भी दिक्कत होने लगती है। वही मेयर की कुर्सी पर बैठे भाजपा नेता को इस ओर ध्यान देना चाहिए साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी इस समस्या का निराकरण करना चाहिए लेकिन यह सभी चुप्पी साधे हुए है जनता की समस्या को अपनी आंखों से देखने के बावजूद भी यह उसको दूर नही करा रहे है। ऐसे में प्रसपा ने लोगो की हर समस्या को दूर करने का बीड़ा उठाया जो कि हमेशा चलता रहेगा। बैठक के दौरान मुवीन खान, लता वाल्मीकि विनोद कुमार दक्ष ,लक्की शिवहरे इमरान कुरेशी ,आशु दिवाकर, डीपी यादव ,सुनील यादव अंजुमन चौधरी पवन प्रजापति, प्रियंका चौहान निर्मला तोमर, विमल ठुकरेला कालीचरण ,यूनिस खान ,शीलू यादव शाहिद खान, लोकेश शर्मा, बाबूलाल ,जयप्रकाश नगमा बेगम ,आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन राजीव पोद्दार औरराजेश धनगर ने किया। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी अजय यादव और रजत यादव ने दी।

मुख्य रुप से मनोरमा राजपूत,उमेश ओझा,आशीष तिवारी,विशाल सक्सेना,करन्वीर,वरुण देशभक्त,प्रिन्स अरोड़ा,चन्द्रकांत यादव,चांद कुरेशी,माही उपाध्याय,प्रियंका अग्रवाल,अकबर खान,हुकुम सिंह रघुवंषि,जितेन्द कुशवाह,सचिन माथुर,अर्जुन पण्डित आदी ।।

बॉक्स

10 से  चलेगा सदस्यता अभियान

प्रसपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान बूथ पर 20 यूथ खड़े करने की बात कही। साथ ही 10 अगस्त से बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया। बताया गया है कि हर बूथ को मजबूत किया जाएगा। वार्ड अध्यक्षो के स्तर से सदस्यता कैम्प लगाए जाएंगे और लोगो को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

टिप्पणियाँ