सूबे को अपराध मुक्त बना रही भाजपा सरकार -विनीत अग्रवाल

संजय गोस्वामी

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र कार्यालय, जयपुर हाउस पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा की प्रेस वार्ता महानगर अध्यक्ष भानु महाजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान अपने संबोधन में विनीत अग्रवाल जी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश और प्रदेश में व्यापारियों के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं का ब्योरा दिया और किस प्रकार इन जन उपयोगी योजनाओं को जिसमे प्रमुख रूप से आयुष्मान योजना, मुद्रा योजना, शौचालयों का हर जगह निर्माण, अपराधियों को  कड़ी सजाएं, न्यूनतम ब्याज पर आसान ऋण की व्यवस्था व्यापारियों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखमंत्री आदित्य नाथ योगी द्वारा आसानी से दिलवाई जा रही है।

प्रदेश का व्यापारी अपने आप को आर्थिक और सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित रखने के लिए आगे भी भाजपा की और देख रहा है, उसके बारे में बड़ी संख्या में आए व्यापारी बंधुओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने उन्हें आश्वस्त किया कि जिस प्रकार भाजपा आगरा की टीम, कार्यकर्ता और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर सभी योजनाओं जन जन की सुविधा के लिए आसानी से सुलभ करा रहे है, उसी प्रकार व्यापारिक हितों की सभी योजनाओं को भी सभी व्यापारियों को सुलभ करा कर जन जन की उपयोगी योजनाओं से जनता को उनका फायदा दिलवाएंगे। 

बैठक में क्षेत्रीय संयोजक (व्यापार प्रकोष्ठ) महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, उत्तर प्रदेश अनुसूची जाति, जनजाति आयोग अध्यक्ष रामबाबू हरित, मनोज गर्ग (महामंत्री) संजय अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), नीरज गुप्ता, अनिल शर्मा, मुनेंद्र जादौन, शैलू पंडित, राहुल सागर, विनय सिंह, बंटी ग्रोवर, मोहिनी शर्मा, हेमा जैन, रश्मि सिंह, ममता शर्मा, राधा शर्मा, रोहित कत्याल, वरुण पाराशर, सन्तोष शर्मा, ललित शर्मा, मुकेश वाल्मिक, विशाल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे संचालन मनोज गर्ग ने किया।


टिप्पणियाँ