भाजपाइयों ने किया संत समाज का सम्मान




संजय गोस्वामी

आगरा । भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यसमिति की बैठक 22 जुलाई 2021 को महानगर अध्यक्ष भानु महाजन की अध्यक्षता में  सम्पन्न हुई। 

       कार्यसमिति में तय किये गए आगामी कार्यक्रम के तहत 23 जुलाई से 26 जुलाई तक महानगर में मेरा बूथ वैक्सिन टीकाकरण युक्त महा अभियान चलाया जा रहा है। 

भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर के सभी जनप्रतिनिधियों ने टीकाकरण महाअभियान का निरीक्षण किया और 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर अपने अपने मण्डल में  बूथ स्तर तक मठ , मन्दिरों के पुजारी, साधु, सन्त महंत, महात्माओं का उनके पास जाकर अंगवस्त्र, फल,मिष्ठान व माला इत्यादि  पहनाकर उनका सम्मानकर किया और आशीर्वाद लिया। 

     आगरा महानगर अध्यक्ष भानू महाजन ने लँगड़े की चौकी हनुमान मंदिर के महंत जी का पूजन कर एवं अगवस्त्र पहनकर स्वागत किया, आगरा के महापौर नवीन जैन ने कैलाश मन्दिर के महंत जी का पूजन व अंगवस्त्र पहनकर स्वागत किया,एत्मादपुर के विधायक रामप्रताप सिंह ने आँवलखेड़ा में श्री राम आचार्य की जन्मभूमि मन्दिर में गायत्री परिवार के सन्त, महंतों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, आगरा दक्षिण के विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के महंत व सभी साधु संतों का पूजन एवं स्वागत व अभिनन्दन किया , आगरा उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने बालाजी धाम दयालबाग में महंत एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक अरविन्द जी महाराज का पूजन एवं स्वागत अभिनन्दन किया, उत्तरप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डॉ जी एस धर्मेश ने मधु नगर मण्डल में पूजन एवं स्वागत एव अभिनंदन किया। ऐसी तरह आगरा महानगर में सभी महानगर  पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष आदि सभी कार्यकर्ताओं ने मठ मन्दिर जाकर गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम किये। कार्यकर्म की अगली कड़ी में 25 जुलाई  2021 को प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम आगरा महानगर के प्रत्येक बूथ पर सुना जाएगा।यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा। आज के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम पर महानगर अध्यक्ष जी ने कहा कि आगरा महानगर के मठ मन्दिर में साधू, सन्यासियों ,सन्तो का पूजन करके अपनी सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने का कार्य किया है केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में अयोध्या में  प्रभु श्री राम का  मन्दिर का निर्माण भी भारत की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का एक कार्य है।

 इसी प्रकार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, अंत्योदय एव भारत की सांस्कृतिक परम्परा को  भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़ाते रहेंगे।

टिप्पणियाँ