कर्मचारी महासंघ ने आक्रोशित होकर किया आन्दोलन की घोषणा

उ0प्र0 स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लम्बित मांगों के समाधान न किये जाने से आन्दोलन की घोषणा -शशि कुमार मिश्र

कार्यालय संवाददाता 

लखनऊ। उ0प्र0 स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की पूर्व घोषित कार्यसमिति की बैठक लखनऊ नगर निगम में प्रदेश मुख्यालय पर हुई जिसमें प्रदेश महासंघ की ईकाईयों एवं विभिन्न सहयोगी संगठनों की उपस्थिति में अध्यक्ष, महासंघ शशि कुमार मिश्र सहित कानपुर, झाँसी, आगरा, वाराणसी, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, टुण्डला, हाथरस आदि इकाईयों के साथियों एक स्वर ने प्रदेश सरकार एवं शासन द्वारा अनेकोबार निकाय कर्मचारियों की मांगों पर बैठक करने के पश्चात कोई सार्थक समाधान नहीं किया गया, जिससे आक्रोशित महासंघ से प्रदेश इकाईयों द्वारा यह अपील की गयी कि तत्काल प्रदेशव्यापी आन्दोलन घोषित किया जाय, जिसके क्रम में प्रदेश महामंत्री, श्री राकेश अग्निहोत्री द्वारा निम्नवत प्रदेश स्तरीय आन्दोलन घोषित किया गया:-आन्दोलन दि0 29 जुलाई, 2021 को प्रदेश की सभी इकाईयों के मुख्यालय पर दोपहर 12ः00 बजे से 03ः00 बजे तक धरना के माध्यम से नगर विकास मंत्री, उ0प्र0 सरकार एवं अपर मुख्य सचिव, नगर विकास को लम्बित मांगों के सम्बन्ध में ज्ञापन अपने विभागाध्यक्षों के माध्यम से प्रेषित। 

एक दिवसीय सांकेतिक कार्यबन्दी कर विरोध व्यक्त किया जाना है। 27 अगस्त, 2021 को नगर निगम, लखनऊ मुख्यालय पर प्रदेश के कोने-कोने से आये प्रतिनिधियों के साथ हजरतगंज लखनऊ स्थित गाॅंधी प्रतिमा पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्रीउ0प्र0 सरकार को ज्ञापन प्रेषित कर वहीं से अगले बड़े आन्दोलन की घोषणा किया जाना।

नगर निगम केंद्रीय कार्यशाला आर-आर अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने दी बधाई 

आज की बैठक में महासंघ की कार्यसमिति ने महासंघ को और गतिशील बनाने के लिए कानपुर, नगर निगम इकाई  के  सम्मानित! महामंत्री एवं वर्तमान में महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकान्त मिश्र को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा विनोद इलाहाबादी आगरा इकाई को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त कर महासंघ को और अधिक मजबूत कर प्रस्तावित आन्दोलन को सफल बनाने हेतु प्रदेश की  सभी इकाईयों से अनुरोध किया गया कि निकाय कर्मचारियों की बेहतरी एवं लम्बित मांगों के सार्थक निर्णय कराने हेतु तन/मन/धन के साथ घोषित आन्दोलन को सफल बनायें तथा उ0प्र0 सरकार एवं शासन से आज की बैठक में यह भी अपील की गयी कि यदि समय रहते प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की पूर्व प्रेषित मांगों का समाधान नहीं किया गया तो अब महासंघ के पास आन्दोलन के अलावा अन्य कोई विकल्प शेष नहीं है। 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकान्त मिश्र को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया 

इन परिस्थितियों में तत्काल उ0प्र0 स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के द्वारा पूर्व प्रेषित 30 सूत्रीय मांगपत्र के साथ-साथ गत दिनों मा0 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आदि को भेजे गये ज्ञापन के माध्यम से प्रेषित मांगों का समाधान कराया जाय। शशि कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आहूत की गयी आज की बैठक में प्रमुख रूप से सर्वश्री राकेश अग्निहोत्री, रमाकान्त मिश्रा, विनोद इलाहाबादी, आर0पी0 सिंह, ओम प्रकाश नायक, मोहम्मद परवेज़, मोहम्मद अली वारसी, नितिन कुमार द्विवेदी, जयपाल सिंह पटेल, राम कुमार रावत, शैलेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र यादव महामंत्री उ0प्र0 जल संस्थान कर्मचारी महासंघ, सै0 कैसर रजा, गोमती त्रिवेदी, राम प्रताप सिंह आदि प्रदेश इकाईयों के प्रतिनिधि एवं लखनऊ इकाई के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।


टिप्पणियाँ