कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किया गया वृहद वृक्षारोपण

बच्छराज सिंह मौर्य 

फतेहपुर। नेहरू युवा संगठन टीसी संस्था फतेहपुर के संयोजन में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय विकासखंड ऐरायां के अल्लीपुर बहेरामें वृहद वृक्षारोपण किया गया। 

संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू ने बताया कि बृहदवृक्षों का रोपड़ कार्यक्रम जारी रहेगा। जिससे पर्यावरण साफ सुथरा रहे। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बहेरा मे विद्यालय की प्रभारी वार्डेन रश्मि कौशल, मंजू यादव ,उपासना देवी, अनीता देवी, दीपू, आदि लोगों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।  

इसी प्रकार नेहरू युवा संगठन के सहयोग से बह लोलपुर ऐलयी मे  ग्राम प्रधान विजय करन द्वारा वृक्षारोपण किया गया । जिसमें समूह की अध्यक्ष अनीता वर्मा, कमला देवी, सपना देवी , संगीता देवी, भोली देवी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रही।


टिप्पणियाँ