निकाय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया

नगर निगम कर्मचारी महासंघ द्वारा नगर निगम मुख्यालय लालबाग में दिया गया धरना..




सुजाता मौर्या 

लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी महासंघ ने 37 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम मुख्यालय लालबाग  पर धरना देकर अपर नगर आयुक्त  के माध्यम से नगर विकास मंत्री व अपर मुख्य सचिव नगर विकास को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन -शशि मिश्रा 



धरने में नगर निगम महासंघ एवं उसके सहयोगी संगठन उत्तर प्रदेश जल संस्थान कर्मचारी महासंघ व जलकल कर्मचारी संघ नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ नगर निगम आर-आर कर्मचारी संघ के कर्मचारी शामिल हुए।कर्मचारियों ने सरकार व शासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांग पूरी किये जाने की मांग की।



उत्तर प्रदेश महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा ने बताया कि मांग करते करते लगभग 2 वर्ष हो गए है और कई बार उच्च स्तरीय बातचीत हुई। लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुईं।

नगर निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि मिश्रा ने  प्रदेश के मुखिया से मांग किया कि निकाय के कर्मचारी आपके आदेश पर रात दिन एक कर अपने जान की परवाह किये बिना कोरोना महामारी में कार्य करते रहे। लेकिन शासन प्रशासन कर्मचारियों के मांगो के प्रति उदासीन है। जिसे तत्काल प्रभाव से समाधान किया जाना चाहिए।

धरने में प्रमुख रूप से शशि कुमार मिश्रा राजेंद्र यादव शैलेंद्र तिवारी राकेश तिवारी कैसर रजा राम कुमार रावत विनोद त्रिवेदी सतेंदर सैनी  नितिन त्रिवेदी हरि शंकर पांडे आनंद मिश्रा चंद्रमोहन आशीष कुशवाहा विजय यादव धीरेंद्र विक्रम सिंह ताजुद्दीन शशि भूषण शिवमोहन कुशवाहा अमरेंद्र  दीक्षित आदि लोग शामिल हुए।

टिप्पणियाँ