सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल व बाइक रैली۔۔

 


केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल व बाइक रैली

बच्छराज सिंह मौर्य 

फतेहपुर  हथगांव ब्लॉक में सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो के विरोध में गुरुवार को दोपहर एक बजे से करीब 15 किमी लम्बी साइकिल  रैली जो अकबरपुर चोराई से प्रारम्भ होकर रिकौहा, हरि का पुरवा, बसंतापुर, आलमपुर, माधवपुर, नवाबगंज से होते हुए दुदौली चौराहा पर करीब साढ़े तीन बजे समाप्त हुई। पूरी रैली में सपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार मुर्दाबाद, योगी सरकार मुर्दाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। रैली समाप्ति के बाद कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए विपिन सिंह यादव भाजपा सरकार पर खूब गरजे।पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार को खूब कोसा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विपिन यादव के साथ पूर्व विधायक मो०सफीर, ऊषा मौर्या, अरुणेश पाण्डेय, मुन्ना बाबू, दिनेश यादव, सुशील यादव, रोहित। यादव, रामू सिंह यादव, मनोज कुमार पूर्व प्रधान सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ