महिलाओं के हक की लड़ाई के लिए कार्यकारिणी आज़ाद क्रांति दल तैयार

संजय गोस्वामी

आगरा। आवास विकास सेक्टर 8 बोदला में आज़ाद क्रांति दल महिला प्रकोष्ठ की मीटिंग पश्चिमी प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई जिसमें आज़ाद क्रांति दल से महिला जिलाध्यक्ष के रूप में ओमवती को चुना गया ,महिला जिलाध्यक्ष ने बताया कि महिलाओं के सम्मान एंव उनकी हक की लड़ाई के लिए हर दम तैयार है जिस प्रकार हर जगह महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है, अब एक कार्यकारिणी गठित करके महिलाओं की लड़ाई लड़ी जाएगी सड़क से सांसद तक महिलाओं की आवाज को पहुंचाना है।महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि इस संगठन उद्देश्य केबल गरीबों की आवाज को बुलंद करना जहां कहीं गरीबों की सुन नहीं सकता उस आवाज को हम साशन प्रशासन तक पहुंचाना है, हर एक गरीब पीड़ित को न्याय दिलाना इस संगठन का कार्य है।

हर एक गरीब पीड़ित को न्याय दिलाना इस संगठन का कार्य

पश्चिमी प्रदेश प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि आज महिलाओं के सम्मान में आज मीटिंग हुई है, महिलाओं की आवाज को बुलंद करना है यह पार्टी नहीं परिवार है और एकता हम सभी की ताकत है ।

इस मीटिंग में उपस्थित रहे पश्चिमी प्रदेश प्रभारी अनिल शर्मा, प्रदेश सचिव मुबीन खान, जिला उपाध्यक्ष वाशुदेव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ,प्रवक्ता मुनीष अल्वी, रहीश अल्वी, महिला जिलाध्यक्ष ओमवती, शीला देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, अनार देवी, संगीता देवी, वीना देवी, मलोदा देवी, माया देवी, संजू देवी, प्रेमा देवी, बेबी देवी आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ