18 जोड़े विवाह बंधन में बंधे राज्य मंत्री ने दिया आशीर्वाद




बच्छराज सिंह मौर्य 

फतेहपुर। हथगाम ब्लाक के विकास खंड परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों के 19 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हुआ था जिसमें 18 जोड़ों का विधपूर्वक हवन पूजन के साथ वर वधू ने एक दूसरे को वरमाला पहना कर जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया। विवाह में एक जोड़ा किसी कारण बस शामिल नहीं हो सका। ऐरायां ब्लॉक के 5 जोड़े, हथगाम ब्लॉक10, जोडे तथा नगर पंचायत के 3 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अब लड़कियों को उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यवस्था दी है कि अब कोई लड़कियों कोप्रताड़ित नहीं कर सकता बेटी के जन्म लेते ही सरकार उन्हें गोद ले लेती है शादी की जिम्मेवारी खर्चा सरकार उठाती है।

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने मात्र लड़कियों की शादियों में 10,000 व्यवस्था करते थे परंतु उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ  ने अब लड़कियों की शादी के लिए ₹51000 की व्यवस्था की है उसमें दस हज़ार की सामग्री वा लड़की के खाते में 35000 तथा अन्य खर्चे मे6,000हजार दिया जाता है उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन उपलब्ध कराने का तात्पर्य यह है कि किसी समस्या आने पर सरकार के बनाए हुए कानून पर डायल करके थानों में मुकदमा पंजीकृत करा सकते हैं राज्यमंत्री ने भ्रूण हत्या का भी जिक्र किया। उन्होंने वर वधू को प्रमाण पत्र देकर आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर नोडल जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी सिंह, पूर्ति अधिकारी भास्कर मिस्र  कार्यक्रम के संयोजक खंड विकास अधिकारी ऐश्वर यादव व शकील अहमद, संतोष गुप्ता, लाखन सिंह, लक्ष्मी साहू ,बबलू सिंह, संजय श्रीवास्तव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मन भावनशास्त्री ने आए हुएलोगों का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ