राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

प्रियंका सिंह 

बलरामपुर। तुलसीपुर जनपद बलरामपुर मे बलदेव मैरिज हाल मे राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ। दीप प्रज्वलन के उपरांत भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती हुई। सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव तथा राष्ट्रीय सचिव आदर्श श्रीवास्तव ने संबोधित किया।

इस सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव मनोज श्रीवास्तव, मंडल संगठन मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव तथा शशि कांत ने लखनऊ का प्रतिनिधित्व किया। अच्छे कार्यों के आधार पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। जिला महिला मोर्चा बहराइच जिला अध्यक्ष रीता श्रीवास्तव, मुख्य जिला ईकाई बलरामपुर, युवा मोर्चा जनपद हरदोई प्रेम शंकर श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश डा. ज्ञान प्रकाश सक्सेना और राष्ट्रीय कमेटी से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुधांशु कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव आदर्श श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव ने दिया। मुख्य अतिथि वाहिनी प्रमुख कायस्थ वाहिनी अन्तर्राष्ट्रीय पंकज भईया ने अपने ओजस्वी विचार से कायस्थ समाज का मार्ग दर्शन किया। 

दोनों मुख्य अतिथि वाहिनी प्रमुख कायस्थ वाहिनी अन्तर्राष्ट्रीय पंकज भईया और एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव को देवी पाटन मण्डल की तरफ से सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ