नगर निगम में कराया 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह

महापौर संयुक्ता भाटिया ने नव दांपत्य जोड़ो को दिया आशीर्वाद






मनोज मौर्य 

लखनऊ। उ.प्र. सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के अंतर्गत नगर निगम लखनऊ द्वारा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आज 11 जोड़ो का विवाह पूर्ण विधि-विधान से कराया गया। महापौर संयुक्ता भाटिया ने समस्त जोड़ो को उपहार भेंट कर वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। 

इस योजना के अंतर्गत नगर निगम लखनऊ के महानगर स्थित कल्याण मण्डप में विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। योजना में दिये गये निर्देशो का अनुपालन करते हुए प्राप्त आवेदनों की जाँच कर विवाह योग्य 11 जोड़ो को चयनित किया गया था। कार्यक्रम में समस्त विवाहित जोड़ो को मा. महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी द्वारा आशीर्वाद प्रदान करते हुए नवविवाहितो के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब परिवार काफी लाभान्वित हो रहे हैं। वे स्वयं अपना विवाह तय करते हैं। सरकार के द्वारा उनकी धार्मिक रीति-रिवाजों के द्वारा विवाह संपन्न कराया जाता है। यह दहेज मुक्त और फिजूल खर्च न करते हुए गरीब बेटियों के घर बसाने की दिशा में  माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी की बेहद सफल योजना है। इस योजना से गरीबो का सपना साकार हो रहा है।

महापौर संयुक्ता ने  आगे बताया कि आज के 11 जोड़ो के सामुहिक विवाह में 9 जोड़ो का विवाह हिन्दू सनातनी रीति रिवाज से एवं 2 जोड़ो का विवाह मुस्लिम रीति रिवाज से सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम में महापौर संयुक्ता भाटिया संग नोडल अधिकारी अशोक सिंह, जोनल अधिकारी जोन-3 राजेश सिंह, कर अधीक्षक जोन-6 संतोष गुप्ता तथा क्षेत्रीय पार्षद राघव राम तिवारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ