पेट्रोल पम्पो पर तेल की बङती कीमतों की खिलाफ विरोध प्रदर्शन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया बङती कीमतों की खिलाफ विरोध प्रदर्शन

प्रकाश शुक्ला 

Unnao. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के आवाहन पर पेट्रोल की बढ़ती कीमतें और केंद्र सरकार की पूंजी पतियों से यारी पर आज पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किया गया। प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी प्रदीप कनोजिया जी एवं शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा जी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। 

श्री प्रदीप ने कहा कि महंगाई से आम जनता की कमर टूट गई है। ऊपर से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी का जीना दूभर कर दिया। शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है जिससे आम जरूरत कि सभी चीजें महंगी हो गई है। 

कांग्रेस जन अनवर खुर्शीद पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, राजीव रत्न राजवंशी पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग, सरफराज गांधी शहर उपाध्यक्ष, प्रदीप अवस्थी शहर उपाध्यक्ष, अगम देव सिंह शहर महासचिव, सलमान साहिद शहर महासचिव, राम आसरे यादव शहर सचिव, परम दिव्य शहर सचिव प्रदीप शर्मा ब्लाक अध्यक्ष बिछिया, कैफ मोहम्मद अध्यक्ष अधिवक्ता सभा, युवा काँग्रेस अध्यक्ष सुयश बाजपेयी व अन्य ने उपस्थित होकर केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध किया।

टिप्पणियाँ