प्रदेश परिवहन विभाग की बसों का ख़स्ता हाल

नरेंद्र पाल 

लखनऊ۔ आज दिन में लगभग 12 बजे आजमगढ़ से लखनऊ के लिए चली ए सी जनरथ बस में सवार यात्री बस में बरसात का पानी टपकने से रास्ते भर परेशान रहे। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बावजूद भी अच्छी सेवा देने में सफल नहीं हो पा रहा है। बस परिचालक भी यात्रियों को संतोषजनक उत्तर देने में असहाय पा रहा था। बस की दोनों साइड की सीट गीली हो जाने के कारण कुछ यात्रियों को खडे़ होकर यात्रा करनी पड़ी। बस में सवार एक जागरूक यात्री ने बस की यह फोटो भी भेजी है।

क्या ज़िम्मेदार लेंगे यात्रियों को हुई एक गम्भीर असुविधा का संज्ञान!

टिप्पणियाँ