प्रधान दसवंती देवी पर हुआ जानलेवा हमला



रमेश कुमार

मिर्जापुर. उत्तर प्रदेश लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत  नेवढीया के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान दसवंती देवी पत्नी स्वर्गीय राम निहोर ने अपने घर पक्के मकान का लेंटर ढलवा रही थी उसी समय विपक्षीगण जैसे कि भूलन पुत्र नथई व रविदास रमेश छोटेलाल  राजेश  अमरेश पुत्रगण भूलन एक साथ मिलकर प्रधान दसवंती देवी के घर पर चढ़ाई कर लाठी-डंडों एवं  लोहे के चोखदार राड से खपरैल घर को पीटने लगे और दीवाल को भी गिराने लगे۔ 

घर में रखा भूसा और भूसे में रखा  अनाज में आग लगा दिए अनाज और भूसा जल लगा इस बात को लेकर विपक्षी दलों को प्रधान दसवंती देवी ने मना करने लगी तो मना करने पर विपक्षियों ने दशवंती देवी  से बदसलूकी करते हुए मारने पीटने लगे और चोखदार हथियार से उनके सर पर वार किया और उनके गले  से  सोने की चेन भी छीन लिए۔

उसी समय उनकी पुत्री 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को अवगत कराई मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस दोनों पक्षों को  गिरफ्तार किए ग्राम प्रधान दशवंती देवी की हालत काफी गंभीर  हैं जोकि मिर्जापुर जिला अस्पताल में भरती कराई गई हैं उनकी हालत काफी नाजुक है लालगंज पुलिस का कहना है विपक्षी गण को न्याय संगत सख्त  कानूनी कार्रवाई की जाएगी۔

टिप्पणियाँ