कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया:-निजामुद्दीन खां

हर प्रकाश अग्निहोत्री की अगुवाई में जरूरतमन्दो के बीच राशन किट वितरित की गयी!

संजय मौर्य 

कानपुर | उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन परेड स्थित भाटिया होटल में मनाया गया। जिसमें पूर्व विधायकों सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और राहुल गांधी की दीर्घ आयु की कामना की।  


     इसके पहले वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशानुसार और राहुल गांधी की कोविड -19 और उससे पीड़ित आम जनमानस के प्रति संवेदनशीलता व भावनाओं के अनुरुप और  राहुल गांधी की अपेक्षानुसार हर प्रकाश अग्निहोत्री की अगुवाई में जरूरतमन्दो के बीच राशन किट वितरित की तथा जगह जगह मास्क व सेनिटाइजर का भी वितरण किया गया।

भाटिया होटल में हुए जन्म दिन समारोह में हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि श्री राहुल गांधी जैसे नेताओं का अवतरण धरती पर शताब्दियों मेँ यदा कदा ही होता है।जो मानवीय मूल्यों की स्थापना, शोषित पीड़ित मानवता की रक्षा और जनमानस के अधिकारों के लिये संघर्ष रत रहते हैं। 

     अग्निहोत्री ने कहा कि आज सत्ता की कुर्सी के लिये एक दूसरे को नीचा दिखा रहे नेताओं को राहुल गांधी की त्याग औऱ तपस्यासे सबक लेना चाहिये। राहुल गांधी के सामने ऐसे कई अवसर आये जब वह सत्ता के शीर्ष पर बैठ सकते थे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तो राहुल गांधी के लिए प्रधानमंत्री पद तक छोड़ना चाहते थे।मनमोहन सिंह चाहते थे कि उनकी जगह राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बने। पर श्री गांधी ने प्रधानमंत्री बनने से इंकार कर दिया और जनता के बीच रह कर उसकी सेवा करने का ही निर्णय लिया।

    पूर्व विधायक हाफिज उमर ने जन्म दिन की बधाई देते हुए कहा कि आज देश को  राहुल गांधी की बहुत जरुरत है। 

     प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव श्री शरद मिश्र ने कहा कि देश राहुल गांधी के नेतृत्व को स्वीकार कर चुका है और वह देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे।

    कार्यक्रम का संचालन पूर्व महासचिव निजामुद्दीन खा ने किया।

      प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव इक़बाल अहमद, पूर्व संगठन मन्त्री अशोक धानविक, शंकर दत्त मिश्र,पवन गुप्ता, पूर्व पार्षद महेंद्र त्रिपाठी पुत्तू, रविन्द्र शुक्ला मुन्ना,विनय राज चन्देल, मो इसरार, राज कुमार यादव,राज कुमार शुक्ला,संदीप शुक्ला, पार्षद कमल शुक्ला बेबी, अमन दीप गम्भीर, नूर आलम अज्जू, शादाब आलम, अतहर नईम,इखलाख अहमद डेविड,सैम्युल लकी सिंह, नीलम चौरसिया, लल्लन अवस्थी, अब्दुल ख़ालिक़, सुरेंद्र भदौरिया, कासिफ बट्टू,मकसूद आलम, महमूद आलम, नूर आलम, नईम उमर, महेंद्र भदौरिया,जफ़र शाकिर मुन्ना, जिया उर रहमान अंसारी, स्नेह लता लाल, एजाज रशीद,  राजू कश्यप, रामनारायण जैस, चन्द्र मणि मिश्र, हसीब आजाद, मो रफ़ीक कल्लू, अमृत लाल गंगा, राजकुमार कुशवाहा, समी इक़बाल, मो रफ़ीक आदि शामिल थे।

टिप्पणियाँ