शराबी दूल्हे से शादी करने से दुल्हन ने किया इनकार

प्रतापगढ़। शराबी दूल्हे से शादी करने से दुल्हन ने किया इनकार। शादी में दूल्हे उसकी बहन और बारातियों को बनाया गया बंधक, नशे में धुत दूल्हे के साथ लड़की ने डांस करने से किया मना तो हुआ जमकर हंगामा। दूल्हे को नशे में देख घरातियों में मचा हड़कम्प, दूल्हा और उसकी बहन समेत बरातियों को बनाया गया बंधक की गई पिटाई। 

काफी मान मनौव्वल के बाद बरातियों को छोड़ा, लेकिन दूल्हा और परिजन बने रहे बंधक। पुलिस की मौजूदगी में चली पंचायत में वर पक्ष शादी को तैयार था लेकिन लड़की ने शादी से इन्कार कर दिया। समझौते के लिए चल रही पंचायत ने वर पक्ष से दहेज के 5 लाख वापसी पर हुआ समझौता। मान्धाता के अहिना से आयी थी बारात, मान्धाता थाने के टिकरी गांव का मामला।

टिप्पणियाँ