मिशन सशक्तिकरण संस्था ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस

 

पण्डित बेअदब लखनवी

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मिशन सशक्तिकरण संस्था के सभी सदस्यों ने चुनौती भरे माहौल में भी अपने अपने घरों में वृक्षारोपण कर एवं प्रकृति को संरक्षित करने का संकल्प लेते हुए पर्यावरण दिवस मनाया। कार्यक्रम की प्रभारी डॉ ज्योत्सना सिंह के संचालन में संस्था के सभी सदस्यों ने मिलकर लोगों को जागरुक करने  हेतु कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। 

स्नेहा बिंदल व रितिका ने कागज से निर्मित वस्त्रों को पहन कर पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक किया। साधना मिश्रा, डॉ सुधा मिश्रा, सुषमा तिवारी, दीपांशी ने फूल, पत्तियों एवम फलों के आभूषणों  से अलंकृत होकर प्रकृति का आभार व्यक्त किया। 

इसके अतिरिक्त संस्था के अन्य सदस्य प्रतिभा तिवारी, नीरजा द्विवेदी, मोना, प्रियंका सिन्हा, डॉ रेखा, मंजूषा श्रीवास्तव, रंजना बिनानी, श्रद्धा, यशिका, जया तोलानी, नीरजा नीरू, रश्मि लहर, डॉ गीता, अंजू, रजनी वर्मा, संगीता शर्मा, रितु प्रज्ञा, डॉ दीप्ति, स्वाति, आरती मिश्रा, रेनू मिश्रा, पर्ल, सुनीता गुप्ता, अपर्णा, रश्मि, लक्ष्मी और अन्य कई लोगों ने ऑनलाइन माध्यम का प्रयोग करते हुए शपथ ग्रहण किया और कहा कि हम सभी मिशन के सदस्य यह शपथ लेते हैं कि प्रत्येक वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे, वर्ष भर उनकी देखभाल करेंगे एवं प्रकृति का संरक्षण करते हुए लोगों को जागरूक करेंगे । इस प्रकार के अनेक आयोजनों के माध्यम से मिशन सशक्तिकरण संस्था ने प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए पर्यावरण दिवस  को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

टिप्पणियाँ